Tokyo Olympic : सिंधु की हार से टूटा भारत का गोल्ड का सपना, जानें पूरे रिजल्ट और Medal Tally

punjabkesari.in Saturday, Jul 31, 2021 - 08:11 PM (IST)

टोक्यो : टोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे भारतीय खिलाड़ियों का प्रतिस्पर्धा के आठवें दिन शनिवार को प्रदर्शन इस तरह से रहा। 

तीरंदाजी

अतनु दास पुरुषों की व्यक्तिगत स्पर्धा के प्री क्वार्टर फाइनल में ताकाहारू फुरूकावा (जापान) से 4-6 से हारकर बाहर। 

एथलेटिक्स

कमलप्रीत कौर ने महिलाओं की चक्का फेंक स्पर्धा में 64 मीटर चक्का फेंककर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया लेकिन सीमा पूनिया 16वें स्थान पर रहने से बाहर। 
पुरुषों की लंबी कूद में श्रीशंकर 7.69 मीटर की छलांग लगाकर 25वें स्थान पर रहे और फाइनल्स में जगह नहीं बना पाए।

बैडमिंटन

पी वी सिंधु महिला एकल के सेमीफाइनल में ताइ जु यिंग (चीनी ताइपै) से 18-21, 12-21 से हारी। कांस्य पदक के लिए ही बिंग जियाओ (चीन) से भिड़ेगी।

मुक्केबाजी

Sports

अमित पंघाल पुरुषों के 52 किग्रा भार वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में युबेरजेन मार्तिनेज (कोलंबिया) से 1-4 से हार गए। 
पूजा रानी महिलाओं के 75 किग्रा भार वर्ग क्वार्टर फाइनल में लि कियान (चीन) से 0-5 से हार गई।

गोल्फ

पुरुषों की व्यक्तिगत स्पर्धा के तीसरे दौर के बाद अनिर्बान लाहिड़ी संयुक्त 28वें और उदयन माने संयुक्त 55वें स्थान पर हैं। 

हॉकी

Sports

महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 4-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

सेलिंग (पाल नौकायन)

पुरुषों की स्किफ 49अर स्पर्धा में केसी गणपति और वरूण ठक्कर की जोड़ी तीन रेस में क्रमश: 16वें, नौवें और 14वें स्थान पर रही।
 
निशानेबाजी

अंजुम मोदगिल और तेजस्विनी सावंत महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में क्रमश: 15वें और 33वें स्थान पर रहकर फाइनल्स में जगह नहीं बना पाई।

देखें पदक तालिका -

क्रम देश गोल्ड सिल्वर ब्रॉन्ज कुल
1 चीन 21 12 12 45
2 जापान 17 5 8 30
3 अमेरिका 16 17 13 46
4 रूस ओलंपिक समिति 11 15 11 37
5 ऑस्ट्रेलिया 10 3 14 27
6 ब्रिटेन 8 9 11 28
7 दक्षिण कोरिया 5 4 7 16
8 फ्रांस 4 9 6 19
9 नीरदलैंड 4 7 5 16
10 न्यूजीलैंड 4 3 3 10
57  भारत  0 1 0 1

पदक तालिका शाम 6 बजे तक

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News