एशिया-11 का कप्तान क्यों नहीं हुआ घोषित, जानिए 3 बड़े कारण

punjabkesari.in Wednesday, Feb 26, 2020 - 02:19 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजिबुर रहमान 100वीं वर्षगांठ को मनाने के लिए विश्व एकादश और एशिया एकादश के बीच मैच करवाने का फैसला लिया है। इसके लिए दोनों टीमों की घोषणा भी हो चुकी है। लेकिन एक बड़ी समस्या खड़ी हो चुकी है। विश्व एकादश की टीम ने अपना कप्तान दक्षिण अफ्रीका के फैफ डू प्लेसिस को चुना है जबकि अभी तक यह फैसला नहीं हो पाया है कि एशिया एकादश का कप्तान किसे बनाया जाए।

विराट कोहली

अगर एशिया एकादश की टीम देखी जाए तो सबसे अधिक कप्तानी का अनुभव विराट के नाम है। विराट की कप्तानी में भारतीय टीम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक पायदान पर है। वहीं वनडे में भी विराट की कप्तानी में भारत का रिकॉर्ड शानदार है। इसलिए विराट को कप्तानी दी जा सकती है। लेकिन इससे बांग्लादेशी समर्थक नाराज हो सकते हैं।

मुशफिकुर रहीम

मुशफिकुर रहीम को भी कप्तानी का बड़ा दावेदार माना जा रहा है। क्योंकि यह आयोजन बीसीबी करवा रहा है तो इसलिए रहीम को कप्तान बनाया जा सकता है। लेकिन रहीम को कप्तानी के उतना अधिक अनुभव नहीं हैं और उनके नेतृत्व में विराट के खेलने पर भी संशय बन सकता है। 

लसिथ मलिंगा

एशिया एकादश की कप्तानी के आखिरी दावेदार लसिथ मलिंगा हो सकते हैं। क्यों कि अगर विराट और रहीम में दोनों में से किसी पर फैसला न ले पाई तो मलिंगा सबसे बढ़िया विकल्प होंगें। मलिंगा को कप्तानी का अनुभव भी है और वे 2014 में श्रीलंका को टी20 विश्व कप भी जीता चुके है।     


 

Jasmeet