विराट कोहली ने बतौर कप्तान हासिल की बड़ी उपलब्धि, महेंद्र सिंह धोनी को छोड़ा पीछे

punjabkesari.in Saturday, Jan 11, 2020 - 10:56 AM (IST)

पुणे : भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने शुक्रवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ कप्तान के रूप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 11,000 रन पूरे करने का नया रिकार्ड बनाते हुए पूर्व कप्तान और मौजूदा विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को पीछे छोड़ दिया है। कोहली को यह उपलब्धि हासिल करने के लिए केवल एक रन की दरकार थी। उन्होंने 169वें इंटरनेशनल मैच में लक्षण संदाकन की गेंद पर एक रन लेकर यह उपलब्धि हासिल की।

कप्तान के तौर पर हजार रन 

कप्तान के रूप सबसे तेज 11,000 रन बनाने के मामले में विराट कोहली दुनिया के छठे और भारत के दूसरे कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले भारत से महेंद्र सिंह धोनी ने यह उपलब्धि हासिल की थी। इस मुकाम पर सबसे कम पारियों में पहुंचने के मामले में कोहली के बाद रिकी पोंटिंग, ग्रीम स्मिथ, धोनी, एलन बोर्डर और स्टीफन फ्लेमिंग का नंबर आता है। 

विराट कोहली बतौर कप्तान सबसे तेज पूरे किए थे 1,000 रन 

30 - विराट कोहली 
31 - फाफ डु प्लेसिस
36 - केन विलियमसन
42 - इयोन मॉर्गन
54 - विलियम पोर्टरफील्ड
57 - एमएस धोनी 

टी-20 के टॉप स्कोरर हैं विराट कोहली 

2688 विराट कोहली
2633 रोहित शर्मा
2436 मार्टिन गुप्टिल
2263 शोएब मलिक
2140 ब्रैंडन मैक्कुलम 

विराट कोहली ने लगाए टी20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक चौके 

250 विराट कोहली, भारत 
234 रोहित शर्मा, भारत
233 पॉल स्टर्लिंग, आयरलैंड
223 तिलकरत्ने दिलशान, श्रीलंका 

भारत बनाम श्रीलंका तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच 

गौर हो कि श्रीलंका के खिलाफ खेले गए टी20 इंटरनेशनल सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शिखर धवन और केएल राहुल की शानादर ओपनिंग के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम को भारतीय गेंदबाजों का सामना करना पड़ा और टीम 123 रन पर आल आउट होकर मैच और सीरीज हार गई। 

Sanjeev