अफ्रीका के खिलाफ कोहली ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय कप्तान

punjabkesari.in Sunday, Oct 13, 2019 - 11:49 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। भारतीय बल्लेबाजों के बाद मैच के तीसरे दिन शनिवार को गेंदबाजों ने भी जोरदार खेल दिखाते हुए दक्षिण अफ्रीका को महज 275 रन पर समेट दिया। इस तरह पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम के पास अब 326 रन की बढ़त हो चुकी है। ऐसे में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने दक्षिण अफ्रीका को फॉलोऑन देकर इतिहास रच दिया। 

विराट कोहली ने बनाया ये रिकॉर्ड 


दरअसल, दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका ने 77 रन पर अपने 4 विकेट गंवा दिए है। वही कप्तान कोहली ने अफ्रीका को टेस्ट इतिहास में फॉलोऑन देने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले कप्तानों में शुमार मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin), सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) और महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) भी ये कारनामा नहीं कर पाए हैं। आपको बता दें अफ्रीका के खिलाफ भारत ने सिर्फ एक बार पारी से जीत हासिल की है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पारी और 57 रन से जीत हासिल की थी, लेकिन उनको फॉलोऑन देने का मौका नहीं मिल पाया था।

neel