अनुष्का के पीछे-पीछे विराट ने भी नॉन वेज को कहा अलविदा

punjabkesari.in Monday, Oct 08, 2018 - 05:12 PM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान अब मासाहारी से शाकाहारी बन गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कोहली ने चार महीने पहले एनिमल प्रोटीन लेना बंद कर दिया था। कोहली ने वीगन डायट शूरू कर दिया है। यानी सिर्फ मांस, मछली, अंडा नहीं उन्होंने हर वो चीज खानी बंद कर दी है जो एनिमल प्रोडक्ट्स से बनता है. यानी वह दूध, दही, घी जैसे किसी भी डेयरी प्रोडक्ट को भी नहीं खा रहे हैं। माना जा रहा है कि कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा से प्रेरित होकर ही शाकाहारी बने हैं। अनुष्का ने 3 साल पहले नॉन वेज छोड़कर शाकाहारी आहार अपना लिया था। अब विराट ने उनका अनुसरण कर नई मिसाल पैदा की है।

उनका मानना है कि इससे उनका खेल बेहतर हुआ है। कोहली की मौजूदा डाइट में प्रोटीन शेक, वेजिटेबल और सोया शामिल है. उन्होंने अंडा और डेयरी प्रोडक्ट खाना छोड़ दिया है। सूत्रों के मुताबिक, 'कोहली ने अपनी डाइट चार महीने पहले शुरू की थी। अब वह ज्यादा मजबूत महसूस कर रहे हैं। क्योंकि उनकी पाचनशक्ति बढ़ गई है। उन्हें अब मीट, अंडा या डेयरी प्रोडक्ट अच्छे नहीं लगते है।' वही उनकी बल्लेबाजी भी अागे से काफी सही हो गई है। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी नॉन वेज छोड़ा था। दो साल पहले जब कोहली सामान्य डाइट ले रहे थे तो उन्होंने कहा था कि अगर मौका मिला तो वह शाकाहारी बन जाएंगे। वो मौका अाज के समय में देखने को मिला है।

Rahul