कोरिया गोल्फ टूर्नामेंट : गगनजीत भुल्लर संयुक्त 10वें स्थान पर

punjabkesari.in Saturday, Aug 20, 2022 - 07:13 PM (IST)

जेजू आईलैंड : अंतिम लम्हों में डबल बोगी और बोगी के साथ गगनजीत भुल्लर तीसरे दौर में 69 के निराशाजनक प्रदर्शन के साथ अंतरराष्ट्रीय सीरीज कोरिया गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त 10वें स्थान पर चल रहे हैं। तीसरे दौर में 15 होल के बाद भुल्लर का कुल स्कोर 10 अंडर था और वह एक सप्ताह में दूसरे खिताब की ओर बढ़ रहे थे लेकिन 16वें होल में डबल बोगी और 17वें होल में बोगी से उनका कुल स्कोर 7 अंडर है। वह कोरिया के तेइहून ओक (69) से पांच शॉट पीछे हैं जो 12 अंडर के कुल स्कोर के साथ शीर्ष पर चल रहे हैं।

भुल्लर भारतीय गोल्फरों के बीच शीर्ष पर हैं। कल तक संयुक्त पांचवें स्थान पर चल रहे वीर अहलावत तीसरे दौर में तीन ओवर 74 के स्कोर से संयुक्त 42वें स्थान पर लुढ़क गए। एसएसपी चौरसिया (73) भी संयुक्त 16वें से संयुक्त 49वें स्थान पर लुढ़क गए। राशिद खान (72) संयुक्त 48वें से संयुक्त 61वें स्थान पर खिसक गए। शिव कपूर (74) संयुक्त 71वें स्थान पर हैं।

Content Writer

Jasmeet