कोरिया ओपन : चीनी ताइपे के चोउ तिएन ने जीता खिताब

punjabkesari.in Sunday, Sep 30, 2018 - 09:20 PM (IST)

नई दिल्ली : चीनी ताइपे के चोउ तिएन चेन ने कोरिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का पुरुष एकल खिताब अपने नाम किया। वहीं जापान की स्टार खिलाड़ी नोजोमी ओकुहारा फाइनल मुकाबलों में झांग बिवेन को मात देकर महिला सिंगल्स का खिताब जीता। पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में वल्र्ड नम्बर-4 तिएन ने इंडोनेशिया के वल्र्ड नम्बर-14 टॉमी सुगियार्टो को केवल 39 मिनटों के भीतर हरा दिया। उन्होंने सुगियार्टो को सीधे गेमों में 21-13, 21-16 से मात देकर कोरिया ओपन का खिताब अपने नाम किया।  गौर हो कि ओकुहारा ने ही भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल को कोरिया ओपन से बाहर किया था।

Jasmeet