केआरके का धोनी पर विवादित ट्विट- तब तक नहीं जाओगे जब तक धक्के नहीं पड़े

punjabkesari.in Saturday, Jan 18, 2020 - 04:51 PM (IST)

नई दिल्ली : बीसीसीआई द्वारा महेंद्र सिंह धोनी को केंद्रीय अनुबंध से हटाने के बाद से क्रिकेट जगत में इस दिग्गज क्रिकेटर के भविष्य को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता केआरके यानी कमाल राशिद खान ने धोनी को लेकर एक ऐसा ट्विट किया है जिससे क्रिकेट फैंस निराश हो गए। दरअसल धोनी विश्व कप के बाद से टीम इंडिया में वापसी नहीं कर पाए हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड दौरे के लिए भी जब धोनी के नाम पर चर्चा नहीं हुई तो केआरके ने यह ट्विट कर विवाद खड़ा कर दिया। केकेआर ने लिखा- 

आज बीसीसीआई ने धोनी को बाहर कर दिया जैसे उसने बाकी प्लेयरों को किया था। मैं मजबूती से मान्यता हंकि महेंद्र सिंह धोनी को पूरी इज्जत के साथ रिटायर होने देना चाहिए। उन्हें बाकी प्लेयरों की तरह इज्जत मिलनी चाहिए। लेकिन वह उन प्लेयरों को फॉलो कर रहे हैं जो सोचते हैं- कि जब तक धक्के मारकर नहीं निकालोगे, तब तक नहीं निकलूंगा। बहुत निराश।

केआरके के इस ट्विट के बाद सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस निराश दिखे। उन्होंने ट्विट कर लिखा- 


विवादों में रहे हैं केआरके 


बॉलीवुड अभिनेता कमाल खान अक्सर अपने कमैंट्स के कारण विवादों में रहते हैं। बीते दिनों उन्होंने मुंबई के आईपीएल खिताब जीतने पर टीम मालिकों पर फिक्सिंग के आरोप लगा दिए थे। केआरके ने ट्विट में लिखा था-धोनी, रैना, रायडू का जबरदस्ती तरीके से आउट होना और फिर आखिरी ओवर में शेन वॉटसन का अनावश्यक रन आउट होना इस बात का प्रमाण है, कि अंबानी भारत में कुछ भी कर सकते हैं और पैसा इस दुनिया में कुछ भी कर सकता है।

मोदी पर भी किया था कमैंट


कमाल इससे पहले भी विवादों में रहे हैं। कभी सनी लियोनी पर कमेंट करना हो कभी पूनम पांडे पर। हर मौके पर कमाल को सुर्खियों में कैसा रहना है, यह अच्छी तरह से आता है। एक बार तो उन्होंने नरेंद्र मोदी पर बयान दिया था कि अगर मोदी पीएम बने तो वह कंट्री छोड़ देंगे। मोदी पीएम बन गए तो कमाल ने अपना वादा निभाते हुए प्लेन में एक फोटो शेयर की थी। उक्त फोटो में कमाल के साथ पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर दिखे थे।

Jasmeet