फेस इम्प्रेशन के लिए ट्रोलिंग होती देख क्रुणाल पांड्या बोले- कितने मीम्स बनाओगे?
punjabkesari.in Saturday, Oct 10, 2020 - 11:21 AM (IST)
नई दिल्ली : मुंबई इंडियंस के ऑलराऊंडर क्रुणाल पांड्या बीते दिनों खेले गए एक मैच के दौरान अपने फेस इम्प्रेशन को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए थे। दरअसल, बल्लेबाजी के दौरान क्रुणाल ने बॉलर का सामना करने से पहले चेहरे से कुछ अजीब हावभाव बनाए थे। इस पर फैंस ने मीम्स बनाने शुरू कर दिए। अब इन्हीं मीम्स को देखकर खुद क्रुणाल ने ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। साथ ही लिखा है- कितने मीम्स बनाओगे।
देखें वीडियो-
Kitne memes banaoge ?? Head over to my Instagram guys and participate in the #KrunalFace contest and you could win merchandise by recreating my expression. Good luck ??https://t.co/mj681x3B98 pic.twitter.com/2ZLqNuE86r
— Krunal Pandya (@krunalpandya24) October 9, 2020
बता दें कि क्रुणाल के लिए यह सीजन अभी तक नपा तुला ही रहा है। हालांकि हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने महज चार गेंदों में 20 रन बनाकर सभी को रोमांचित कर दिया था। क्रुणाल जब क्रीज पर आए थे महज चार ही गेंद बची थीं। क्रुणाल ने दो चौके और दो छक्के लगाकर आईपीएल इतिहास में सबसे तेज स्ट्राइक रेट से रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।