कृण्राल पांड्या ने शेयर किया पुराना वीडियो, इस चीज को बताया सफलता का मंत्र

punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2020 - 07:49 PM (IST)

नई दिल्ली : भारतीय ऑलराऊंडर कृण्राल पांड्या भी इन दिनों लॉकडाउन की वजह से क्रिकेट को मिस कर रहे हैं। हालांकि सभी क्रिकेटर फिटनेस बनाए रखने के लिए लगातार कसरत कर रहे हैं लेकिन अभी तक क्रिकेटरों को खुले आसमान के नीचे प्रैक्टिस करने की इजाजत नहीं मिली है। ऐसे में कृण्राल ने लॉकडाउन के दौरान अपने संघर्ष भरे दिनों को याद किया। कृण्राल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसे उन्होंने अपनी पहली इंटरव्यू बताया है। 

कृण्राल तब 19 साल के थे जब पहली बार एक टीवी पर उनकी इंटरव्यू आई थी। इसकी क्लिपिंग शेयर करते हुए कृण्राल ने लिखा- पांड्या ब्रदर्स की पहली इंटरव्यू। छोटे बच्चे बढ़े सपनों के साथ। अगर हम बना सकते हैं तो आप भी। आपको अपने सपनें पाने के लिए सख्त मेहनत करनी होगी।
देखें वीडियो-


वहीं, हार्दिक ने भी कृण्राल की वीडियो देखकर कमेंट किया। देखें
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News