Kuldeep Yadav जबरा फॉर्म में, 1 ही ओवर में निकाले 3 विकेट, कोलकाता को चटाई धूल

punjabkesari.in Sunday, Apr 10, 2022 - 07:51 PM (IST)

खेल डैस्क : दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर कुलदीप यादव आईपीएल के इस सीजन में जबरा फॉर्म दिखा रहे हैं। कोलकाता के खिलाफ मैच में जब 5 ओवर में 78 रन बचाने थे ऐसे में कुलदीप ने गेंद थाम ली। कोलकाता के लिए आंद्रे रसेल क्रीज पर थे। जोकि आखिरी 4 ओवरों में टीम को 80 रन बनाकर भी कई बार जितवा चुके थे। लेकिन यह ओवर कुलदीप यादव के नाम रही। उन्होंने इस ओवर में दिए तो सिर्फ 6 रन लेकिन तीन महत्वपूर्ण विकेट निकालने में सफल रहे। कुलदीप के इस धमाके से रसेल ऐसा सहमे कि वह 114 की स्ट्राइक रेट से ही रन बना पाए।

कुलदीप के अब 10 विकेट हो गए हैं। इसी के साथ पर्पल कैप की रेस में वह उमेश यादव की बराबरी पर आ गए हैं। आरसीबी के स्पिनर वानिंदु हसरंगा 8 विकेट के साथ दूसरे, युजी चहल 7 विकेट के साथ तीसरे तो राहुल चाहर 7 विकेट के साथ ही चौथे स्थान पर चल रहे हैं। कुलदीप ने गेंदबाजी करते हुए कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर, पैट कमिंस, सुनील नेरेन और उमेश यादव का विकेट निकाला। 

Kuldeep Yadav, Jabra form, Single over, Kolkata Knight Riders, IPL 2022,  कुलदीप यादव, कोलकाता नाइट राइडर्स, आईपीएल 2022, IPL news in hindi, sports news

मैच की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए थे। पृथ्वी शॉ ने 51 और डेविड वॉर्नर ने 61 रन बनाए। शार्दुल ने भी आखिरी ओवरों में 3 छक्कों की मदद से 29 रन बनाकर टीम का स्कोर 200 पार करवाया। जवाब में खेलने उतरी कोलकाता की टीम 171 रन पर ऑल आऊट हो गई। कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 54, नितिश राणा ने 30, आंद्रे रसेल ने 24 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए दिल्ली के शार्दुल ने 2, खलील अहमद ने तीन तो कुलदीप यादव ने 4 विकेट चटकाए।

Kuldeep Yadav, Jabra form, Single over, Kolkata Knight Riders, IPL 2022,  कुलदीप यादव, कोलकाता नाइट राइडर्स, आईपीएल 2022, IPL news in hindi, sports news

कुलदीप ने आईपीएल में 50 विकेट भी पूरे कर ली हैं। उन्होंने 49 मैचों में यह कारनामा कर दिखाया। उनकी औसत 28.63 तो इकोनमी 8.18 है।

 

यह भी पढ़ें : - रिंग गर्ल Jiselle Arianne का रूस के प्रेसिडेंट पुतिन को चैलेंज- मेरे साथ लड़कर दिखाओ

Sports


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News