कुसल परेरा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ World Cup 2023 का सबसे तेज अर्धशतक ठोका

punjabkesari.in Thursday, Nov 09, 2023 - 08:49 PM (IST)

बेंगलुरु : श्रीलंका के कुसल परेरा (Kusal Perera) ने गुरुवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के दौरान आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 (icc cricket world cup 2023) का सबसे तेज अर्धशतक बनाया। परेरा ने 22 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और विश्व कप इतिहास में किसी श्रीलंकाई खिलाड़ी द्वारा संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक भी बनाया।

 

यह भी पढ़ें:-  न्यूजीलैंड की जीत के बाद क्या पाकिस्तान के लिए है सेमीफाइनल का कोई चांस, पढ़ें एक क्लिक पर

 


2015 में स्कॉटलैंड के खिलाफ एंजेलो मैथ्यूज का 20 गेंदों में अर्धशतक किसी श्रीलंकाई द्वारा बनाया गया सबसे तेज अर्धशतक है। दिनेश चंडीमल 22 गेंदों में विश्व कप अर्धशतक बनाने वाले दूसरे श्रीलंकाई हैं। परेरा से पहले ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड और श्रीलंका के कुसल मेंडिस के नाम मौजूदा टूर्नामेंट में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड था। उन्होंने क्रमशः न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 25 गेंदों पर अर्द्धशतक बनाए। हालांकि, परेरा को अंततः लॉकी फर्ग्यूसन ने 28 गेंदों में 51 रन बनाकर आउट कर दिया, जिसमें नौ चौके और दो छक्के शामिल थे।

 


श्रीलंका ने इसी के साथ 9 में से दो जीत के साथ अपना विश्व कप अभियान खत्म किया है। श्रीलंका को दो जीते नीदरलैंड और इंगलैंड के खिलाफ मिली थीं। इसके अलावा वह सभी मैचों में कंपीटिशन देने से चूक गई। भारतीय टीम ने तो श्रीलंका को 302 रन से हराया था। उम्मीद थी कि आखिरी दो मुकाबलों बांग्लादेश और न्यूजीलैंड में वह अच्छा प्रदर्शन कर वापसी करेगी लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। इसी के साथ श्रीलंका का 2025 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से भी नाम कट गया है।


 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 
न्यूजीलैंड :
डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, टॉम लैथम (विकेटकीपर), टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन।
श्रीलंका : पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका।

Content Writer

Jasmeet