KXIP vs RR : क्रिस गेल ने पूरे किए ट्वंटी-20 क्रिकेट में 1000 छक्के

punjabkesari.in Friday, Oct 30, 2020 - 09:17 PM (IST)

नई दिल्ली : वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर क्रिस गेल ने ट्वंटी -20 क्रिकेट में 1000 छक्के पूरे कर लिए हैं। गेल ने यह रिकॉर्ड कोलकाता टीम के खिलाफ आईपीएल के तहत आबू धाबी के मैदान पर बनाया। गेल ने जब अपनी तेजतर्रार पारी के दौरान सातवां छक्का मारा तो इसी के साथ वह क्रिकेट जगत के ऐसे पहले क्रिकेटर बन गए जिन्होंने 1000 छक्के मारे हो। बता दें कि गेल आईपीएल में भी सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में टॉप पर है। देखें गेल के रिकॉर्ड-

ट्वंटी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स मारने वाले प्लेयर


1001 क्रिस गेल
690 कैरोन पोलार्ड
ब्रैंडन मैक्कुलम 485
467 शेन वॉटसन
477 आंद्रे रसेल

क्रिस गेल 1000 छक्कों तक पहुंचने तक


मैच : 410
परियां : 402
नाबाद : 48
रन : 13572
उच्च्तम : 175
औसत : 39
स्ट्राइक रेट : 147 
शतक : 22
अर्धशतक : 85
शून्य : 27
चौके : 1042
छक्के : 1000

आईपीएल में भी टॉप पर हैं क्रिस गेल


349 क्रिस गेल
231 एबी डीविलियर्स
216 महेंद्र सिंह धोनी
209 रोहित शर्मा
200 विराट कोहली

इतनी टीमों से खेल चुके हैं क्रिस गेल
बल्ख लीजेंड्स, बारिसल  बुल्स, बारिसल बर्नर, चेटोग्राम चैलेंजर्स, चटगांव वाइकिंग्स, ढाका ग्लेडिएटर्स, जमैका, जमैका तलवाह, जोजी स्टार्स, कराची किंग्स, किंग्स इलेवन पंजाब, कोलकाता नाइट राइडर्स, लाहौर कलंदर्स, लायंस, मैटाबेलैंड टस्कर्स, मेलबर्न मास्टर्स इलेवन, रंगपुर राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, समरसेट, सेंट किट्स और नेविस पैट्रियट्स, स्टैनफोर्ड सुपरस्टार, सिडनी थंडर, वेस्ट इंडियंस, वेस्टइंडीज, वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया।

बता दें कि क्रिस गेल आईपीएल के पावरप्ले में सबसे ज्यादा 142 छक्के लगा चुके हैं। वह आईपीएल के पावरप्ले ओवरों में 100 से अधिक छक्के लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं।

Jasmeet