काइल मायर्स ने पंजाब किंग्स को खूब धोया, जड़ दिया IPL 2023 का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक

punjabkesari.in Friday, Apr 28, 2023 - 08:44 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2023 के 38वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के सलामी बल्लेबाज काइल मायर्स ने पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की खूब धुनाई की। मायर्स ने मैदान के चारों ओर तूफानी शॉट्स खेले और उन्होंन इस मैच में आईपीएल 2023 का सबसे तेज तीसरा अर्धशतक भी जमाया। मायर्स ने पंजाब के खिलाफ 24 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से 54 रनों की पारी खेली और इस दौरान 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। मायर्स ने इसी के साथ आईपीएल 2023 में सबसे तेज तीसरी फिफ्टी जड़ी। 

हालांकि, वह संयुक्त रूप से इस उपलब्धि पर पहुंचने वाले बल्लेबाज बने हैं। इससे पहले शिवम दुबे, शार्दुल ठाकुर और जोस बटलर इस सीजन में 20 गेंदों में अर्धशतक जड़ चुके हैं। वहीं इस सीजन में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड निकोलस पूरन के नाम है, वह मात्र 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ चुके हैं। 

आईपीएल 2023 में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज-

निकोलस पूरन ( लखनऊ सुपर जायंट्स) - 15 गेंद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 

अजिंक्य रहाणे (चेन्नई सुपर किंग्स) - 19 गेंद बनाम मुंबई इंडियंस 

जेसन रॉय (कोलकात नाइट राइडर्स) - 19 गेंद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 

काइल मायर्स (लखनऊ सुपर जायंट्स) - 20 गेंद बनाम पंजाब किंग्स 

शिवम दुबे (चेन्नई सुपर किंग्स) - 20 गेंद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स 

शार्दुल ठाकुर ( कोलकाता नाइट राइडर्स) - 20 गेंद बनाम रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर 

जोस बटलर (राजस्थान रॉयल्स) - 20 गेंद बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

Content Editor

Ramandeep Singh