तीन बच्चों का फुटबॉलर पिता पड़ा पराई औरत के चक्कर में, अपनी भी गई

punjabkesari.in Tuesday, May 07, 2019 - 11:07 AM (IST)

जालन्धर : रियालिटी चैट शो के दौरान बीच स्टोर लॉरा ब्राऊन के फुटबॉलर केली वॉल्कर से जुड़े खुलासे करने के बाद उनकी जिंदगी में भूचाल आ गया है। दरअसल लॉरा ने खुलासा किया था कि उन्होंने कैली के साथ उनकी 2 लाख पाऊंड महंगी कार में नजदीकियां बढ़ाई थीं। लॉरा के इस खुलासे के बाद से ही कैली का साथ उनकी पत्नी एनी किल्नर ने छोड़ दिया है। बीते दिन केली को अकेले ही शॉपिंग करते हुए देखा गया।

दोनों में अलगाव होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर केली के खिलाफ फुटबॉल फैंस जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। लिखा जा रहा है कि तीन-तीन बच्चों के पिता होने के बावजूद केली ने पराई स्त्री से नजदीकियां बढ़ाकर अपनी पत्नी को गंवा लिया है।

काली मर्सिडिज में शॉपिंग के लिए आए कैली के बारे में उनके नजदीकि सूत्रों ने कहा कि वह इस दौरान वही सब कुछ कर रहे हैं जो रिश्ता टूटने के बाद एक व्यक्ति करता है। मसलन, खुद को शॉपिंग में व्यस्त रखना। घर की बजाय होटलों में रहना। मीडिया में ज्यादा न आना वगैरह-वगैरह। बता दें कि केली और उनकी पत्नी एनी को फुटबॉल जगह की सबसे ग्लैमरस जोड़ी में से एक माना जाता है।

बीते साल हुए फीफा विश्व कप के दौरान भी एनी अपने ग्लैमरस लुक के कारण खूब पॉपुलर हुई थी। दोनों के शादी के बाद 3 बच्चे हुए लेकिन इसके बावजूद एनी ने अपनी फिगर मैंटेंन रखी। कैली वाल्कर 2017 में मैनचैस्टर सिटी  द्वारा 50 मिलियन पाऊंड की डील के बाद चर्चा में आए थे। इस भारी-भरकम डील के कारण उन्हें हर सप्ताह एक लाख तीस हजार पाऊंड मिल रहे थे।

Jasmeet