होंडा क्लासिक : लाहिड़ी का निराशाजनक प्रदर्शन, संयुक्त 59वें स्थान पर रहे

punjabkesari.in Monday, Mar 04, 2019 - 07:15 PM (IST)

पाम बीच (अमेरिका) : भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने अंतिम दिन बेहद निराशाजनक प्रदर्शन करके पांच ओवर 75 का कार्ड खेला जिससे वह होंडा क्लासिक में संयुक्त 59वें स्थान पर रहे। पहले तीन दौर में 67, 70 और 71 का स्कोर बनाने वाले लाहिड़ी आखिरी दिन औसत प्रदर्शन ही कर पाये और उनका कुल स्कोर तीन ओवर 283 रहा।

लाहिड़ी ने दूसरे और तीसरे होल में बर्डी बनायी लेकिन इसके बाद वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये। कीथ मिशेल ने खिताब जीता जबकि ब्रूक्स कोएपका और रिकी फाउलर संयुक्त दूसरे स्थान पर रहे। 
 

Sanjeev