45 साल के पेस का यह शॉट देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान
punjabkesari.in Tuesday, Jul 24, 2018 - 06:52 PM (IST)
जालन्धर : भारतीय टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस 45 साल का होने के बावजूद भी टेनिस में सक्रिय हैं। डबल के नामी खिलाड़ी इस प्लेयर ने 8 बार ग्रैंड स्लैम डबल पर कब्जा किया है। बीते दिन पेस ने अपने ट्विटर अकाऊंट पर वीडियो शेयर की जिसे देखकर उनके फैंस और भी उत्साहित हो गए। दरअसल पेस ने ऑस्ट्रेलिया ओपन-2015 की एक वीडियो शेयर की है इसमें वह मार्टिना हिंग्स के साथ जोड़ी बनाए हुए हैं। वीडियो में पेस जिस खूबसूरती से बॉल पर शॉट लगाते हैं वह आपकी आंखों को जरूर सुहाएगा।
देखें वीडियो-
How about that point! #AustralianOpen 2015 pic.twitter.com/7fs9qWrRlO
— Leander Paes (@Leander) July 24, 2018