इस बॉलीवुड अभिनेत्री को डेट कर रहे लिएंडर पेस, नई जगह एक-साथ हुए स्पॉट

punjabkesari.in Monday, Mar 21, 2022 - 09:33 PM (IST)

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री किम शर्मा इन दिनों भारतीय टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस को डेट कर रही हैं। इस स्टार जोड़ी ने बीते साल ही सोशल मीडिया पर अपना रिश्ता कबूला था। ऐसे में अब इस जोड़ी को कई जगह एकसाथ स्पॉट किया जा रहा है। लिएंडर 48 साल के हैं जबकि उनकी गर्लफ्रेंड किम शर्मा 42 साल की। आशंका है कि जल्द ही दोनों अपने रिश्ते को एक नया नाम दे सकते हैं। बहरहाल, स्टोर जोड़ी के डेटिंग क्रम के तहत दोनों एक फुटबॉल के मैदान के बाहर स्पॉट हुए हैं।

तस्वीर में देखें किम शर्मा ऑल-ब्लैक में स्टनिंग लग रही हैं। उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट के साथ ब्लैक शॉट्र्स पहना था। काले रंग का चश्मा लगाए अभिनेत्री अपने एक हाथ में कॉफी मग लिए हुए है। दूसरी ओर लिएंडर भी सफेद शॉट्र्स पहने हैं। उन्होंने और नीले रंग की जैकेट के साथ पेयर किया है। 

 

स्टार जोड़ी की अगर बात की जाए तो उन्होंने गोवा में छुट्टियां मनाते वक्त अपने रिश्ते का खुलासा किया था। 

किम की अगर बात की जाए तो उन्होंने बॉलीवुड में अपनी शुरूआत शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म मोहब्बें से की थीं। इसमें उनका रोल खूब पसंद किया गया था। इसके बाद किम ने पद्मश्री लालू प्रसाद यादव, कुडिय़ों का है जमाना, मनी है तो हनी है, ताजमहल जैसी कई फिल्मों में काम किया। किम आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर साल 2010 में यागम में दिखी थीं।

Content Writer

Jasmeet