मिचेल मार्श ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, सबसे कम पारियों में किसी टीम के लिए 1000 IPL रन बनाने वाले खिलाड़ियों में शामिल
punjabkesari.in Sunday, May 10, 2026 - 05:59 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : लखनऊ सुपर जाइंट्स LSG के बल्लेबाज मिचेल मार्श ने IPL 2026 में चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मार्श ने 10 गेंदों पर सिर्फ 10 रन ही बना पाए लेकिन ये छोटी पारी बड़े रिकॉर्ड में बदल गई और वह IPL में सबसे से कम पारियों में 1000 IPL रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। इस लिस्ट में टॉस पर क्रिस गेल हैं जिन्होंने सबसे कम पारियों में यह कमाल किया है।
LSG के लिए IPL में 1000 रन पूरे करने के लिए मार्श ने सिर्फ 24 पारियों खेली। IPL में एक ही टीम के लिए 1000 रन बनाने वाले दुनिया के सबसे तेज बल्लेबाज होने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है जिन्होंने 20 पारियों में ऐसा किया है। गेल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए IPL में अपना 1000 रन सिर्फ 20 पारियों में बनाए था। शॉन मार्श ने पंजाब किंग्स के लिए IPL में 1000 तक पहुंचाने के लिए 21 पारियों की जरूरत पड़ी और KL राहुल ने पंजाब किंग्स के लिए अपने 1000 IPL रन 23वीं पारी में बनाए थे।
वेस्टइंडीज के एक अन्य पूर्व बल्लेबाज लेंडल सिमंस भी मुंबई इंडियंस के लिए IPL में 23 पारियों में 1000 रनों के आंकड़े तक पहुंचे। इसी के साथ ही तीन बल्लेबाजों डेवोन कॉनवे, KL राहुल और मार्श ने एक ही टीम के लिए 24 पारियों में 1000 IPL रन बनाए हैं। जहां राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज के तौर पर अपनी 24वीं पारी में अपना 1000 IPL रन बनाए। वहीं कॉनवे और मार्श भी क्रमशः CSK और LSG के लिए 24 पारियों में 1000 रनों के आंकड़े तक पहुंचे हैं।
किसी एक टीम के लिए सबसे कम पारियों में 1000 IPL रन
20 - RCB के लिए क्रिस गेल
21 - PBKS के लिए शॉन मार्श
23 - MI के लिए लेंडल सिमंस
23 - PBKS के लिए KL राहुल
24 - CSK के लिए डेवोन कॉनवे
24 - DC के लिए KL राहुल
24 - LSG के लिए मिचेल मार्श

