तेंदुलकर और लारा जैसे दिग्गज क्रिकेटर दिखेंगे मैदान में, इंटरनेशनल मास्टर्स लीग की तारीखों का ऐलान

punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2026 - 04:01 PM (IST)

मुंबई : सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, युवराज सिंह, शेन वाटसन, क्रिस गेल और कुमार संगकारा जैसे धुरंधर पूर्व क्रिकेटर 24 अक्टूबर से 14 नवंबर तक होने वाले इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) के दूसरे सत्र में भाग लेंगे। ये मैच मुंबई, वडोदरा और विशाखापत्तनम में खेले जाएंगे। 

लीग के कमिश्नर सुनील गावस्कर ने कहा, 'IML के पहले सत्र ने साबित कर दिया कि दिग्गज क्रिकेटरों का जादू अभी भी प्रशंसकों के सिर चढ़कर बोलता है। दूसरे सत्र में फोकस उस अनुभव को बेहतरीन प्रतिस्पर्धा, यादगार पलों और खेल के लिए उसी जुनून से जोड़ने पर रहेगा।' 

दूसरे सत्र में छह फ्रेंचाइजी टीमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और श्रीलंका की होंगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News