लिंगरी मॉडल कैमिला केंड्रा के साथ रोमांटिक जिंदगी पर लुईस हैमिल्टन ने लगाया विराम

punjabkesari.in Tuesday, Mar 01, 2022 - 05:35 PM (IST)

खेल डैस्क : फार्मूला 1 स्टार लुईस हैमिल्टन का मॉडल कैमिला केंड्रा के साथ ब्रेकअप हो गया है। हैमिल्टन आगामी रेस सेशन की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि वह कैमिला के साथ अपने रिश्ते से आगे निकल गए हैं। हैमिल्टन को पिछले दिसंबर में ही नाइट की उपाधि मिली थी। तब चर्चा थी कि हैमिल्टन संन्यास लेकर अपने जिंदगी का नया चैप्टर खोल सकते हैं लेकिन सभी आशंकाओं को दरकिनार करते हुए हैमिल्टन एक बार फिर से ट्रैक पर लौट रहे हैं। 

 

वहीं, कैमिला और हैमिल्टन की दोस्ती पर दोनों के संयुक्त दोस्त का कहना है कि उनकी दोस्ती अब पहले जैसी नहीं रही। वह कोलोराडो में अपने घर पर रह रही है। वह काफी सालों से दोस्त रहे हैं। इस दौरान कैमिला ने अपनी भावनाएं भी दिखाई लेकिन अब यह मामला ठंडा हो गया है। कैमिला अब लुईस के साथ नहीं है। उसने इंस्टाग्राम पर भी उसे फॉलो करना बंद कर दिया है। पहले उम्मीद थी कि यह दोनों जोड़ी बनाएंगे लेकिन अब ऐसा होता दिख नहीं रहा है। 

 

37 साल के लुईस हैमिल्टन की लव लाइफ हमेशा चर्चा में रही है। बीते दिनों कैमिला इसलिए चर्चा में आई थी क्योंकि वह लुईस के कोलोराडो स्थित घर में दिखी थी। कहा गया कि मॉडल ने लुईस की प्लेड शर्ट भी पहनी थी। हालांकि लुईस के करीबी लोगों ने कहा था कि उनके बीच सिर्फ दोस्ती ही है। इसके बाद कैमिला ने सोशल मीडिया पर अंतरंग कपड़ों में फोटोशूट भी शेयर किया था। 

 

 

बता दें कि लुईस अपने लव रिलेशन को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहे हैं। उनका सबसे ज्यादा नाम 43 साल की पॉप स्टार निकोल शेर्जगिर के साथ जुड़ा जोकि 2015 में अलग हो गए। लुईस और निकोल सात साल साथ रहे। माना जा रहा था कि दोनों शादी कर सकते थे। लेकिन लुईस अपने राह हो गए। बाद में लुईस ने एक इंटरव्यू के दौरान स्वीकार किया कि उन्होंने ड्राइविंग पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के लिए ऐसा किया। बता दें कि लुईस की आय करीब 190 मिलियन पाउंड है। 

Content Writer

Jasmeet