लियाम लिविंगस्टोन ने IPL के बाद T-20 Blast में जड़ा सबसे लंबा छक्का, Video

punjabkesari.in Saturday, May 28, 2022 - 09:39 PM (IST)

खेल डैस्क : आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स के लिए खेले इंगलैंड के क्रिकेट लियाम लिविंगस्टोन अब टी-20 ब्लास्ट में भी धमाल मचा रहे हैं। आईपीएल 117 मीटर का सबसे लंबा छक्का लगाने वाले लिविंगस्टोन ने लंकाशायर की ओर से खेलते हुए यॉर्कशायर के खिलाफ इतना जोरदार छक्का मारा कि गेंद ओल्ड ट्रैफोर्ड स्टेडियम पार कर गई। लिविंगस्टोन की यह हिट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 

विटैलिटी टी-20 ब्लास्ट के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने लिविंगस्टोन के छक्के का एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें गेंद आसमान में बहुत दूर जाती दिखती है। यह देखकर दाएं हाथ के बल्लेबाज लियाम भी हैरान दिख रहे थे। कमेंटेटर भी उनके छक्के से हैरान थे और दर्शकों को आईपीएल के उस छक्के की याद दिला दी जो सीजन का सबसे लंबा छक्का था। हालांकि लिविंगस्टोन इस मैच में बड़ा स्कोर नहीं बना पाए। उन्होंने 16 गेंदों में सिर्फ 23 रन बनाए। लेकिन उनका लगाया एक छक्का अपनी छाप छोड़ गया। देखें वीडियो-

 

 

यह भी पढ़ें:- WWE स्टार Charlotte Flair ने एंड्रेड एल इडोलो से की शादी, तस्वीरें

 

यह भी पढ़ें:- RCB के जर्सी उतारकर छोटे फैन ने राजस्थान की पहनी, मजेदार Video आई सामने

 

यह भी पढ़ें:- सहवाग का बड़ा बयान, कोहली ने एक सत्र में इतनी गलतियां की जितनी पूरे करियर में नहीं की

Content Writer

Jasmeet