लियाम लिविंगस्टोन ने लगाया सीजन का सबसे लंबा (108 मीटर) छक्का, VIDEO

punjabkesari.in Sunday, Apr 03, 2022 - 08:53 PM (IST)

खेल डैस्क : पंजाब किंग्स के ऑलराऊंडर लियाम लिविंगस्टोन ने मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में चेन्नई के खिलाफ खेलते हुए महज 32 गेंदों में 60 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 5 छक्के निकले। लिविंस्टोन ने इसी दौरान सीजन का सबसे लंबा सिक्स भी लगाया जोकि पांचवें ओवर में चेन्नई के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी की गेंद पर आया। लियाम का यह सिक्स दूर दर्शक दीर्घा में जा गिरा। देखें VIDEO-

 

सीजन में सबसे लंबा सिक्स
108 मीटर : लियाम लिविंगस्टोन (पंजाब किंग्स)
105 मीटर : लियाम लिविंगस्टोन (पंजाब किंग्स)
101 मीटर : जोस बटलर (राजस्थान रॉयल्स)
98 मीटर : जोस बटलर (राजस्थान रॉयल्स)
98 मीटर : ईशान किशन (मुंबई इंडियंस)

लिविंगस्टोन की बात करें तो उन्होंने अब तक 12 आईपीएल मुकाबले खेेले हैं जिसमें उनके बल्ले से 210 रन निकले हैं। वह पहली बार अर्धशतक लगाने में सफल रहे हैं। वह अब तक 15 चौके और 14 छक्के लगा चुके हैं।  गेंदबाजी करते हुए उन्हें अभी तक सफलता नहीं मिली है। सीजन में अब तक लिविंगस्टोन तीन मुकाबले खेल चुके हैं। वह आरसीबी के खिलाफ 19, कोलकाता के खिलाफ 19 तो अब चेन्नई के खिलाफ 60 रन बना चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News