लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए लद्दाख पहुंचे, देखें Video
punjabkesari.in Thursday, Aug 15, 2019 - 11:46 AM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपनी 15 दिवसीय ट्रेनिंग पर जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं। लेफ्टिनेंट कर्नल एमएस धोनी की यह ट्रेनिंग आज पूरी हो रही हैं। ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए एमएस धोनी लद्दाख पहुंचे हैं। उनका लद्दाख में शानदार स्वागत किया गया। धोनी लद्दाख पहुंचे तो सेना अधिकारियों ने उनको सैल्यूट किया और उनके साथ काफी बातचीत की।
दरअसल, एमएस धोनी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां वो जवानों के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी जवानों से बात कर रहे हैं और उनको घेरकर खड़े जवान काफी खुश नजर आ रहे हैं। धोनी ने अपनी स्पेशल फोर्स की ड्रेस पहनी हुई है और उनके एक हाथ में चाय और दूसरे हाथ में सैंडविच है।
.@msdhoni spending time with our Jawans at Army Hospital earlier today!💙#IndianArmy #MSDhoni #Dhoni pic.twitter.com/v1YIzDhWkv
— MS Dhoni Fans Official (@msdfansofficial) August 14, 2019