दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी के परिवार में मातम, 68 साल की उम्र में पिता जॉर्ज का निधन

punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2026 - 09:19 PM (IST)

नेशनल डेस्क : अर्जेंटीना के फुटबॉल सुपरस्टार लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का लंबी बीमारी के बाद 68 साल की उम्र में निधन हो गया है। अर्जेंटीना की मीडिया रिपोटरं के अनुसार, जॉर्ज ने शुक्रवार रात अर्जेंटीना के रोसारियो शहर के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। जॉर्ज के निधन की खबर की पुष्टि अर्जेंटीना के इंटरनेशनल खिलाड़ी और मेसी के वल्डर् कप टीम के साथी निको पाज ने भी की, जिन्होंने फेसबुक पर श्रद्धांजलि पोस्ट की। पाज ने सोशल मीडिया मंच फेसबक लिखा, 'जॉर्ज मेसी, आपकी आत्मा को शांति मिले।'

हालांकि, मेसी परिवार ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है। यह खबर 2026 फीफा वल्डर् कप के दौरान जॉर्ज की सेहत चर्चा का विषय बनने के कुछ हफ़्ते बाद आई है। अल्जीरिया के खिलाफ गोल करने के बाद मेसी काफी भावुक हो गए थे और बाद में उन्होंने बताया था कि उनके आंसू फुटबॉल से जुड़े नहीं थे। जब मेसी से उनके भावुक होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं क्यों रो रहा था। इसका फुटबॉल से कोई लेना-देना नहीं था। मेरे लिए कुछ दिन मुश्किल भरे रहे हैं।'

इसके बाद अर्जेंटीना में ऐसी खबरें आईं कि जॉर्ज किसी बीमारी से जूझ रहे हैं। बाद में मेसी परिवार ने एक बयान जारी कर प्राइवेसी (निजता) की मांग की और पुष्टि की कि उनका इलाज चल रहा है। बयान में कहा गया, 'मेसी परिवार जानकारी देता है कि जॉर्ज मेस्सी अभी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं। इस समय, वह डॉक्टरों की देखरेख में हैं और अपनी स्थिति के अनुसार ठीक हो रहे हैं और उनमें सुधार हो रहा है।'

जॉर्ज की हालत का असर लियोनेल मेसी के शेड्यूल पर भी पड़ा। इंटर मियामी के फॉरवडर् खिलाड़ी जुलाई के आखिर में एमएलएस ऑल-स्टार गेम में शामिल नहीं हो पाए थे; खबरों के मुताबिक, वह अपने पिता के पास रहने के लिए अर्जेंटीना गए थे। जॉर्ज शुरू से ही अपने बेटे के करियर में एक अहम व्यक्ति रहे। रोसारियो में बचपन के दिनों में मेसी का साथ देने के बाद, वह बाद में उनके एजेंट बने और बार्सिलोना से पेरिस सेंट-जर्मेन और फिर इंटर मियामी तक उनके बड़े ट्रांसफर को मैनेज करने में मदद की।

जॉर्ज का निधन मेसी के लिए एक बड़ा निजी नुकसान है। मेसी ने अक्सर रोसारियो से फुटबॉल के सबसे कामयाब खिलाड़यिों में से एक बनने तक के सफर में अपने परिवार के सहयोग का श्रेय उन्हें दिया है। जॉर्ज के परिवार में उनकी पत्नी सेसिलिया, बेटे लियोनेल, रोड्रिगो और मटियास, बेटी मारिया सोल और उनके पोते-पोतियां हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News