FIFA World Cup 2026: 8वें गोल के साथ 'गोल्डन बूट' की रेस में सबसे आगे निकले लियोनेल मेस्सी

punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2026 - 11:46 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टरफाइनल में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेस्सी ने मिस्र के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट का अपना आठवां गोल दाग दिया। मेस्सी के इस गोल की बदौलत अर्जेंटीना ने 2-2 की बराबरी हासिल की और बाद में मुकाबला अपने नाम किया। इसके साथ ही मेस्सी 'गोल्डन बूट' की दौड़ में फ्रांस के किलियन एमबाप्पे और नॉर्वे के एर्लिंग हालैंड से आगे निकल गए।

83वें मिनट में दागा अहम गोल

मुकाबले के 83वें मिनट में गोंजालो मोंटिएल के शानदार पास पर मेस्सी ने गोल दागकर अर्जेंटीना को 2-2 की बराबरी दिलाई। हालांकि इससे पहले 19वें मिनट में उन्हें पेनल्टी मिली थी, लेकिन वह उसे गोल में तब्दील नहीं कर सके। इसके बावजूद उन्होंने शानदार वापसी करते हुए टीम के लिए बेहद अहम गोल किया।

लगातार नौ विश्व कप मैचों में गोल का रिकॉर्ड

मेस्सी का विश्व कप में लगातार गोल करने का सिलसिला 2022 संस्करण से जारी है। वह अब लगातार नौ विश्व कप मुकाबलों में गोल कर चुके हैं और इस दौरान उनके बल्ले... नहीं बल्कि उनके पैरों से 13 गोल निकले हैं। यह उपलब्धि उनके शानदार और लगातार प्रदर्शन की गवाही देती है।

'गोल्डन बूट' की रेस में सबसे आगे

मिस्र के खिलाफ किए गए इस गोल के साथ मेस्सी के इस विश्व कप में अब 8 गोल हो गए हैं। वह गोल्डन बूट की दौड़ में किलियन एमबाप्पे और एर्लिंग हालैंड से एक गोल आगे निकल गए हैं। वहीं इंग्लैंड के हैरी केन के नाम छह गोल दर्ज हैं।

विश्व कप में लगातार शानदार प्रदर्शन

मेस्सी का यह विश्व कप करियर का 21वां गोल भी रहा। 2022 विश्व कप में वह गोल्डन बूट की दौड़ में एमबाप्पे के बाद दूसरे स्थान पर रहे थे, जबकि 2014 विश्व कप में चार गोल के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। इस बार वह गोल्डन बूट जीतने के सबसे बड़े दावेदार बनकर उभरे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News