मिल गया पाकिस्तान के छोटे अकरम का पता, नाम है- हसन अखतर

punjabkesari.in Saturday, Mar 03, 2018 - 08:12 PM (IST)

जालन्धर : पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने बीते दिनों एक बच्चे का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था। वीडियो में एक छोटा बच्चा पूरी लाइन और लैंथ से बॉलिंग कर रहा था। अकरम ने वीडियो के साथ लिखा था- इस बच्चे का क्रिकेट में भविष्य अच्छा हो सकता है। इसे ढूंढो। अकरम की डाली यह पोस्ट सोशल साइट्स पर रातों-रात वायरल हो गई थी। क्योंकि जिस तरह बच्चा गेंदबाजी कर रहा, सभी से तारीफें पा रहा था। आखिरकार इस बच्चे को ढूंढ ही लिया गया है। यह है- पाकिस्तान पंजाब के चिचावट्नी के रहने वाला छह साल का हसन अखतर।

हसन ने बताया कि वसीम अकरम उनके आइडल बॉलर हैं। वह भविष्य में उनकी तरह ही बनना चाहता है। इसके लिए रोजाना घर पर तीन से चार घंटे तक प्रैक्टिस करता है। उसने सबसे पहले अपने गांव में ही लोगों को क्रिकेट खेलते देखा था। वह उन्हें साथ नहीं खेलने देते थे इसलिए उसने घर पर ही प्रैक्टिस शुरू कर दी। 

जब हसन को कहा गया कि आपको वसीम अकरम ढूंढ रहे हैं। इस पर उत्साहित हसन ने कहा कि वह बहुत खुश होगा कि अगर वसीम उन्हें कोचिंग देंगे। हसन के मां-बाप भी उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए उत्साहित करते हैं। उनके पिता किसान है।