अंबाती रायडू के घर आई एक नन्ही परी, पत्नी ने बेटी को दिया जन्म, देखें तस्वीर
punjabkesari.in Monday, Jul 13, 2020 - 10:15 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: अपनी बल्लेबाजी से टीम को कई अहम मैच जीता चुके भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी आंबती रायडू के लिए खुशखबरी है कि वह पिता बन गए। रायडू के घर नन्ही परी आई है और उनकी पत्नी चेन्नूपल्ली विद्या ने बेटी को जन्म दिया। बता दें, आंबती ने पिछले साल अंतराराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
दरअसल, रायडू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, Congratulations Amba!... बता दें, रायडू ने अपने पोस्ट में अपनी पत्नी और बेटी के साथ सेल्फी ली है। जिसके बाद फैंस द्घारा उनकी पोस्ट पर जमकर कमेंट्स किए है। वही टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर राॅबिन उथ्प्पा से लेकर आरपी सिंह ने रायडू को बधाई दी है।
बता दें, जिमबाब्वे के खिलाफ 63 रन की नाबाद पारी खेलकर 2013 में वनडे क्रिकेट में कदम रखने वाले रायडू ने अपनी करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी भी इसी टीम के खिलाफ हरारे के इसी मैदान पर खेली। गौरतलब है कि रायडू ने भारत के लिए 47.05 की औसत के साथ 55 वनडे में कुल 1,694 रन बनाए। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 124 रन रहा। उन्होंने 3 शतक और 10 अर्धशतक भी लगाए। उन्होंने 6 टी-20 भी खेले. इसमें उन्होंने 10.50 की औसत से केवल 42 रन बनाए। इसके अलावा, 97 फर्स्ट क्लास मैच में उनके नाम 6,151 रन हैं।