विश्व नंबर 1 गोल्फर रह चुके रोरी मैकलरॉय के घर आई नन्हीं परी, फोटो शेयर कर दी जानकारी

punjabkesari.in Thursday, Sep 03, 2020 - 09:11 PM (IST)

अटलांटा : पूर्व नंबर एक गोल्फर रोरी मैकलरॉय ने घर बेटी ने जन्म लिया है। गोल्फर ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी साझा की है। उनकी बेटी का जन्म सोमवार को फ्लोरिडा में हुआ। यह मैकलरॉय का पहला बच्चा है। 

चार बार के मेजर विजेता रोरी मैकलरॉय ने इंस्टाग्राम पर बेटी के हाथ की फोटो शेयर करते हुए उसके जन्म की घोषणा करते हुए लिखा, पोपी केनेडी मैकलरॉय, जन्म 31 अगस्त, दोपहर 12:15 बजे। वह हमारी जिंदगी का प्यार है। मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं। ज्यूपिटर मेडिकल सेंटर के सभी कर्मचारियों और उनकी देखभाल के लिए डॉ. साशा मेलेंडी को बहुत-बहुत धन्यवाद। 

 

View this post on Instagram

Poppy Kennedy McIlroy, born August 31st, 12:15pm. She is the absolute love of our lives. Mother and baby are doing great. Massive thank you to all the staff at Jupiter Medical Center and Dr Sasha Melendy for their amazing care ❤️❤️❤️

A post shared by RORY (@rorymcilroy) on

मैकलरॉय यहां टूर चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने के लिए आए हुए हैं। गौर हो कि 31 वर्षीय मैकलरॉय एमबीई उत्तरी आयरलैंड के एक पेशेवर गोल्फर है जो यूरोपीय और पीजीए टूर दोनों के सदस्य है। वह आधिकारिक विश्व गोल्फ रैंकिंग में विश्व नंबर 1 रह चुके हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News