लॉकडाउन : भारतीय को लगी ई-स्पोर्ट्स की लत, 21'' यूजर्स बढ़े

punjabkesari.in Wednesday, Jul 01, 2020 - 02:21 PM (IST)

जालन्धर : लॉकडाउन के दौरान भारतीयों में ऑनलाइन गेमिंग के प्रति रुझान देखने को मिल रहा है। मार्च से अब तक ई-स्पोर्ट्स और फैटेंसी स्पोर्ट्स पर 21 फीसदी यूजर्स बढ़ गए हैं। यानी भारतीयों ने अपना ज्यादातर समय ऑनलाइन गेम्स खेलकर बिताया। इस दौरान तीन पत्ती, पबजी, 8 बॉल पूल गेम सबसे ज्यादा खेली गई। लॉकडाउन में ही लोग फैटेंसी स्पोटर््स गेम जैसे ड्रीम-11, एम.पी.एल., माई टीम 11, हाला प्ले और 11 विकेट्स की ओर आकर्षित हुए हैं। लॉकडाउन खुलने पर लोग इसपर बने रहने की संभावना है।

300 मिलियन गेमर है इंडिया में, 2022 तक इसमें 47 फीसदी का इजाफा होने की उम्मीद

3.75 मिलियन डॉलर की हो जाएगी भारतीय ई-स्पोर्ट्स इंडस्ट्री 2024 तक

02 नंबर पर है भारत दुनिया भर में एप डाउनलोड करने के मामले में

मैपल कैपिटल एडवाइजर के एम.डी. पंकज कारना का मानना है- ई-स्पोटर््स और गेमिंग सैक्टर में अगले साल तक निवेश दोगुना होने की संभावना है। इस ओर एयरटेल कदम बढ़ा चुकी है। यह इसलिए भी खास है क्योंकि भारत में 579 मिलियन लोग इंटरनैट का इस्तेमाल करते हैं इनमें से 85 फीसदी लोग मोबाइल चलाते हैं। लॉकडाउन में विभिन्न गेमों में 20 से 30 फीसदी की बढ़ौतरी देखने को मिल रही है।

भारत में 400 गेमिंग स्टार्टअप है जोकि तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। 2016 से 2018 तक इनमें सात गुणा बढ़ौतरी देखने को मिली थी। जबकि जून 2016 से फरवरी 2019 तक यूजर्स की संख्या में 25 गुणा तक का उछाल देखा गया। 

भारतीय स्टार्टअप पर निवेशकों की नजरें

भारतीय गेमिंग स्पेस में प्रमुख रुझान मल्टी प्लेयर फॉर्मेट को लेकर है। निवेशक भारतीय गेमिंग स्टार्टअप में भी अधिक रुचि दिखा रहे हैं। खास बात यह है कि पिछले कुछ समय से ज्यादातर लोग गेमिंग को करियर के रूप में देख रहे हैं। इससे भारतीय क्रिएटिविटी को भी स्थान मिल रहा है। जैसे- लोकल स्थलों के फीचर, पहनावा आदि।

मल्टी-प्लेयर गेम्स है ज्यादा पसंद

लॉकडाउन में गेमिंग  ट्रैंड जो आए उससे पता चलता है कि लोग मल्टी-प्लेयर गेम्स ज्यादा खेलने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। तीन पत्ती, 8 बॉल पूल और लूडो ऐसे गेम्स हैं जोकि सर्वाधिक खेली गईं। निवेशक भी मल्टी-प्लेयर गेम्स में ज्यादा निवेश कर रहे हैं।

गेमिंग इंडस्ट्री की मार्केट वैल्यू करीब 930 मिलियन डॉलर

मैपल कैपिटल एडवाइजर्स की रिपोर्ट ‘गेमिंग इंडिया स्टोरी’ के अनुसार भारत में गेमिंग इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है। अभी इसमें करीब 22 फीसदी सालाना की बढ़ौतरी देखी जा रही है। इसकी मार्केट वैल्यू 930 मिलियन डॉलर के करीब पहुंच गई है। लॉकडाउन के कारण यह ग्रोथ रेट 41 फीसदी तक जाने की संभावना बन गई है। 

लॉकडाउन में एंगेजमैंट 21 फीसदी बढ़ी

कोविड-19 के कारण फरवरी से मार्च तक गेमिंग वैबसाइट और एप पर सर्वाधिक एंगेजमैंट देखी गई। रिपोर्ट अनुसार- लोग औसतन 21 फीसदी ज्यादा समय इन वैबसाइट पर बिताने लगे।

सबसे ज्यादा यूजर्स


ड्रीम-11
80 मिलियन
एम.पी.एल.
35 मिलियन
माई टीम 11
15 मिलियन
क्रिकप्ले 
6 मिलियन
माय 11 सर्कल
5.5 मिलियन

Jasmeet