मिया खलीफा ने किया था बेनकाब, फुटबॉलर लोरिस नई GF के साथ दिखे मियामी बीच पर

punjabkesari.in Monday, Dec 31, 2018 - 06:31 PM (IST)

नई दिल्ली : मॉडल सोफिया थोमाला बीते दिनों फ्लोरिडा के मियामी बीच पर जर्मन गोलकीपर लोरिस कर्ष के साथ नजदीकियां बढ़ाती हुई दिखीं। सोफिया बीते नवंबर में ही रॉकस्टार गेविन रॉसडेल के साथ रिलेशनशिप में थी। ऐसे में ब्रेकअप के एक महीने बाद ही उनका यह नया रूप देखकर उनके फैंस भी हैरान है। बता दें कि लोरिस बीते दिनों पूर्व पोर्नस्टार मिया खलीफा को मैसेज भेजने के कारण भी चर्चा में आए थे। दरअसल लोरिस ने सोशल मीडिया पर मैसेज कर मिया को फ्लॄटग के लिए उकसाया था। मिया ने लोरिस की हरकत को बेनकाब करते हुए उनके द्वारा भेजे गए मैसेज सोशल मीडिया पर डाल दिए थे। इस कारण लोरिस की खूब किरकिरी हुई थी।


मियामी बीच पर सोफिया की लोरिस के साथ अंतरंग दृश्यों वाली फोटोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। टू-पीस बिकनी में सोफिया ने लॉरिस के साथ समुद्र की लहरों में काफी देरतक मस्ती की। ग्रे कलर की बिकनी में सोफिया का फिगर काफी हॉट लग रहा था। सोफिया को देखकर बिल्कुल भी नहीं लग रहा था कि उन्हें गाविन से अलग होने का थोड़ा सा भी गम है।

 

 


वैसे भी लोरिस जिस मॉडल के साथ नजदीकियां बढ़ाते हैं उनके साथ विवाद खुद-ब-खुद जुड़ जाते हैं। इसका एक और उदाहरण मॉडल लांथे रोज को धमकियां मिलना भी था। दरअसल लोरिस चैम्प्यिंस लीग फाइनल बढिय़ा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। इस कारण उनकी प्रेमिका लांथे रोज को सोशल साइट्स पर खूब धमकियां मिली थीं।

Jasmeet