14 जुलाई से शुरू होगा लॉस एंजिलस ओलिम्पिक 2028, पैरालिम्पिक 15 अगस्त से

punjabkesari.in Tuesday, Jul 19, 2022 - 07:44 PM (IST)

लॉस एंजिलस : लॉस एंजिलस 2028 (एलए-2028) ओलिम्पिक और पैरालिम्पिक आयोजकों ने खेलों की आधिकारिक तिथि की घोषणा कर दी है। आयोजकों ने बताया कि एलए-28 ओलिम्पिक खेलों का उद्घाटन समारोह 14 जुलाई को होना निर्धारित है, जिसमें खेल 30 जुलाई तक चलेंगे। पैरालिम्पिक खेल 15 अगस्त, 2028 को शुरू होकर 27 अगस्त को समाप्त होंगे।

Los Angeles Olympics 2028, Paralympics, Sports news, लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028, पैरालिंपिक, खेल समाचार

5 बार के ओलिम्पिक पदक विजेता और एलए-28 के मुख्य एथलीट अधिकारी जेनेट इवांस ने कहा कि एलए28 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की आधिकारिक उलटी गिनती शुरू हो गई है। एलए-28 खेल सबसे अलग होंगे जो एथलीटों और प्रशंसकों को समान रूप से दक्षिणी कैलिफोर्निया के असाधारण स्टेडियमों और विश्व स्तरीय संस्कृति का अनुभव प्रदान करेंगे।

लॉस एंजिलस तीसरी बार ओलिम्पिक खेलों की मेजबानी कर रहा है। वह इससे पहले 1984 और 1932 में भी ऐसा कर चुका है जबकि पैरालंपिक खेल पहली बार लॉस एंजिलस मेें आयोजित होंगे। एलए-28 की तारीखों की घोषणा अंतरराष्ट्रीय ओलिम्पिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाच और आईओसी सदस्य और एलए-28 समन्वय आयोग के अध्यक्ष निकोल होवट्र्स के लॉस एंजिलस दौरे के बीच हुई।

Los Angeles Olympics 2028, Paralympics, Sports news, लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028, पैरालिंपिक, खेल समाचार

बाच ने कहा कि मैं एलए-28 टीम की प्रगति और रचनात्मकता से बेहद खुश हूं। एलए-28 परियोजना ने ओलिम्पिक एजेंडा 2020 सुधारों के सार को उनके हर काम में शामिल किया है। उन्होंने कहा कि हमें लॉस एंजिलस में युवा खेलों के समर्थन में एलए-28 के 16 करोड़ अमरीकी डॉलर के निवेश पर बहुत गर्व है।

लॉस एंजिलस ओलिम्पिक 2028 उद्घाटन समारोह से 6 साल पहले ही, यह एक महत्वपूर्ण खेल विरासत है, जो एक लाख से अधिक बच्चों के जीवन में बदलाव ला रहा है। लॉस एंजिलस ओलिम्पिक 2028 में 40 से ज्यादा खेलों के 800 से ज्यादा आयोजन होंगे। ओलिम्पिक और पैरालिम्पिक में कुल मिलाकर 15000 खिलाडिय़ों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News