IPL 2026: 'यह बेहद निराशाजनक है', लगातार 5वीं हार के बाद LSG कोच ने बल्लेबाजों को लताड़ा

punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2026 - 02:26 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 में Lucknow Super Giants की खराब फॉर्म जारी है। टीम को लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद हेड कोच Justin Langer ने बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर नाराजगी जताई और कहा कि टीम हालात के मुताबिक खुद को ढाल नहीं पा रही है।

'पिच के अनुसार खुद को ढाल नहीं पाए'

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में लैंगर ने कहा, 'यह बेहद निराशाजनक है। पिछले मैच में रेड सॉयल पिच तेज और उछाल वाली थी, लेकिन इस बार ब्लैक सॉयल पिच धीमी थी और टर्न भी ले रही थी। हम आज इन हालात के अनुसार खुद को ढाल नहीं पाए।'

'फैंस के लिए महसूस होता है बुरा'

लैंगर ने टीम के खराब प्रदर्शन पर फैंस के प्रति सहानुभूति जताई। उन्होंने कहा, 'यह बहुत निराशाजनक है। मुझे फैंस और सपोर्टर्स के लिए बुरा लगता है। हम जिस तरह से खेल रहे हैं, उससे सभी निराश हैं।'

बल्लेबाजी बनी सबसे बड़ी कमजोरी

LSG की बल्लेबाजी इस सीजन में लगातार फ्लॉप रही है। टीम 156 रन का लक्ष्य भी हासिल नहीं कर पाई और मुकाबला सुपर ओवर में गंवा दिया। अब तक कोई भी बल्लेबाज ऑरेंज कैप की रेस में नहीं है। सिर्फ Mitchell Marsh ही 200 से ज्यादा रन बना सके हैं।

टीम कॉम्बिनेशन में लगातार बदलाव

टीम लगातार अपने टॉप ऑर्डर में बदलाव कर रही है, लेकिन इसका फायदा नहीं मिल रहा। Nicholas Pooran का खराब फॉर्म जारी है, फिर भी टीम और कोचिंग स्टाफ उनका समर्थन कर रहे हैं।

इंग्लिस की एंट्री से उम्मीद

आने वाले मैचों के लिए LSG को एक बड़ी राहत मिलने वाली है, क्योंकि Josh Inglis टीम से जुड़ने वाले हैं। टीम का अगला मुकाबला 4 मई को Mumbai Indians के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में होगा, जहां बल्लेबाजों के लिए मददगार पिच मिलने की उम्मीद है।

प्लेऑफ की राह मुश्किल

LSG इस समय अंक तालिका में सबसे नीचे है और घरेलू मैदान पर एक भी मैच नहीं जीत पाई है। अब टीम के लिए हर मुकाबला “करो या मरो” जैसा होगा, अगर उन्हें प्लेऑफ में पहुंचना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News