IPL 2026, LSG vs DC: जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, मौसम-पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11

punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 10:53 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 में बुधवार 1 अप्रैल के मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी ताकि शुरुआती बढ़त मिल सके। इस मैच में सबसे ज्यादा नजरें लखनऊ के कप्तान Rishabh Pant पर होंगी, जो अपनी पूर्व टीम के खिलाफ खेलते नजर आएंगे। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी Axar Patel करेंगे और वह भी जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगे।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

कुल मुकाबले: 7
दिल्ली कैपिटल्स जीता: 4
लखनऊ सुपर जायंट्स जीता: 3

इकाना स्टेडियम में भी दिल्ली का रिकॉर्ड अच्छा रहा है, यहां खेले गए 3 मैचों में से 2 मैच दिल्ली ने जीते हैं।

इकाना क्रिकेट स्टेडियम, पिच रिपोर्ट

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, खासकर स्पिन गेंदबाज यहां अहम भूमिका निभा सकते हैं। इस पिच पर रन बनाना थोड़ा मुश्किल रहता है। पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 170-175 रन रहने की उम्मीद है। ऐसे में जो टीम पहले बल्लेबाजी करेगी, उसे फायदा मिल सकता है क्योंकि दूसरी पारी में ओस अहम भूमिका निभाएगी।

लखनऊ मौसम रिपोर्ट

मौसम की बात करें तो मैच के दौरान मौसम आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। नमी लगभग 34 प्रतिशत रहने की उम्मीद है, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जो मैच के लिए अच्छे हालात माने जा रहे हैं।

लाइव स्ट्रीमिंग और मैच टाइम

यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस शाम 7:00 बजे होगा। मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकेगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

संभावित प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, आवेश खान, मयंक यादव, दिग्वेश राठी, एनरिक नॉर्खिया, मोहम्मद शमी

दिल्ली कैपिटल्स: पाथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, कुलदीप यादव।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News