LSG vs DC : ऋषभ पंत का फ्लॉप शो, IPL में ओपनर के तौर पर ऐसा है रिकॉर्ड

punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 09:06 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के अपने पहले मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान ऋषभ पंत एक बार फिर संघर्ष करते हुए नजर आए। पंत ने IPL में ओपनर के तौर पर 9 गेंदों पर 7 रन बनाए जिसमें एक चौका शामिल था। पंत मुकेश कुमार के हाथों रन आउट हुए और एक बार फिर निराश किया। पंत ने IPL में ओपनर के तौर पर मात्र एक बार ही फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया है। उन्होंने 40 गेंदों र 69 रन बनाए थे जबकि इसके बाद वह ओपनर के तौर पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। उन्होंने इस दौरान 3 बार दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं किया। 

IPL में ओपनर के तौर पर ऋषभ पंत का रिकॉर्ड

69 (40)
2 (8)
32 (26)
1 (2)
21 (18)
7 (9) — आज 

IPL में ऋषभ पंत का रिकॉर्ड 

मैच - 126
इनिंग्स - 124 
रन - 3560
हाईएस्ट - 128
औसत - 33.9
चौके - 320
छक्के - 170
अर्धशतक - 19 
शतक - 2 

ऋषभ पंत ने टॉस के बाद कहा, 'इस विकेट पर ज़्यादा कुछ नहीं बदलेगा, इसलिए टॉस से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। यह पूरी तरह से एक नई ऊर्जा, नया लोगो, रंग और सोच है। हम अच्छा महसूस कर रहे हैं और खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। पिछले साल चोटें एक चिंता का विषय थीं, लेकिन अब हम उस पर ज़्यादा ध्यान नहीं देंगे। गेंदबाज फिट हैं, और हर कोई मैदान पर उतरकर अपना असर दिखाने के लिए बेताब है। मार्करम, मार्श, पूरन और नॉर्खिया हमारे विदेशी खिलाड़ी हैं।' 

प्लेइंग XI

लखनऊ सुपर जायंट्स : एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्टजे, प्रिंस यादव

दिल्ली कैपिटल्स : केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News