LSG vs MI : यह बताना जल्दबाजी होगी कि सीजन में क्या गलत हुआ : हार्दिक पांड्या

punjabkesari.in Saturday, May 18, 2024 - 12:42 AM (IST)

खेल डैस्क : मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में सीजन का आखिरी मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथों गंवा दिया। लखनऊ ने पहले खेलते हुए केएल राहुल और निकोलस पूरन के अर्धशतकों की बदौलत 214 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई की टीम 196 रन ही बना सकी और 18 रन से मुकाबला गंवा दिया। मैच गंवाने के बाद मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा कि यह काफी मुश्किल रहा। हम अच्छी गुणवत्ता वाली क्रिकेट नहीं खेल सके। इसका खामियाजा आखिरकार हमें पूरा सीजन भुगतना पड़ा। यह एक पेशेवर दुनिया है। हमें हमेशा आगे आना होगा और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। लेकिन हां, हम एक समूह के रूप में गुणवत्तापूर्ण क्रिकेट या स्मार्ट क्रिकेट नहीं खेल सके। यह बताना जल्दबाजी होगी कि क्या गलत हुआ। पूरा सीजन एक तरह से गलत हो गया। हम इस गेम को दूसरे गेम की तरह पास कर सकते थे जो नहीं हो पाई।

 

- मुंबई इंडियंस ने आईपीएल इतिहास में दूसरी बार एक सीजन में 10 मुकाबले गंवाए हैं। इससे पहले 2022 सीजन में वह भी वह 10 मुकाबले गंवाने वाली टीम थी। यही नहीं, 2009, 2014 और 2018 में भी मुंबई इंडियंस ने 8-8 मुकाबले गंवाए थे।

- हालांकि इस मैच के दौरान एक गजब रिकॉर्ड भी बना। लखनऊ द्वारा पहले खेलते हुए 214 रन बनाए गए थे जोकि इस सीजन का 38वीं 200 प्लस स्कोर था। पिछले सीजन में 37 बार एक पारी में 200 प्लस रन बने थे।

- मुंबई को सीजन में चार ही जीत मिली। इनमें तीन जीत अपने घरेलू मैदान वानखेड़े में ही मिली। मुंबई ने सीजन में 7 मुकाबले घरेलू मैदान और 7 दूसरे मैदानों यानी अवे पर खेले थे। एवे में वह एक जीत और 6 हार अपने नाम दर्ज कर पाए जबकि होम में वह 3 जीत और चार मुकाबले गंवा बैठे।

 

 

 

यह भी पढ़ें :- गौतम गंभीर को टीम इंडिया के कोच की ऑफर, BCCI जानना चाह रही इच्छा !

 

यह भी पढ़ें :- LSG vs MI : 2 छक्के पड़ते ही रिटायर्ड हर्ट हुए अर्जुन तेंदुलकर, स्टोइनिस को भी दिखाई थी आंखें

 

यह भी पढ़ें :- मुंबई इंडियंस के लिए यह रोहित शर्मा का आखिरी गेम : शेन वॉटसन

 

 


मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी चुनी। लखनऊ के लिए केएल राहुल ने 55, निकोलस पूरण ने 75 रन बनाकर स्कोर 214 तक पहुंचा दिया। जवाब में खेलने उतरी मुंबई जब चौथे ओवर में थी तो बारिश आ गई। मैच शुरू हुआ तो रोहित शर्मा ने अपनी फिफ्टी पूरी की। रोहित और कप्तान हार्दिक पांड्या की विकेट गिरते ही मुंबई मुकाबले में पिछड़ गई।


 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जाइंट्स : केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, अरशद खान, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान

मुंबई इंडियंस : ईशान किशन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नेहल वढेरा, रोमारियो शेफर्ड, अंशुल कंबोज, पीयूष चावला, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News