LSG vs RR, IPL 2026 : राजस्थान ने लखनऊ को 40 रनों से हराया, 119 के स्कोर पर ऑलआउट हुई पंत की टीम

punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 11:33 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : राजस्थान रॉयल्स ने अपने गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन के दम पर लखनऊ को 40 रनों से हरा दिया है। 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम राजस्थान की सधी हुई गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सकी और पूरी टीम 18 ओवर में महज 119 रनों पर ही सिमट गई।

गेंदबाजों ने बरपाया कहर
राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए। इसके अलावा ब्रिजेश शर्मा और नंद्रे बर्गर ने भी लखनऊ के बल्लेबाजों को क्रीज पर जमने का मौका नहीं दिया और 2-2 विकेट अपने नाम किए। रवींद्र जडेजा और रवि बिश्नोई को भी 1-1 सफलता मिली।

मिचेल मार्श का अर्धशतक गया बेकार
लखनऊ की ओर से मिचेल मार्श ने अकेले संघर्ष करते हुए 55 रनों की पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से किसी भी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला। मार्श के अलावा लखनऊ का कोई भी खिलाड़ी राजस्थान के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका। इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 159 रन बनाए थे।

प्लेइंग XI 

 

लखनऊ सुपर जायंट्स : मिशेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव

राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा, नंद्रे बर्गर


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News