‘किस्मत के धनी’ डैनियल क्रिश्चियन है बेंगलुरु का छुपा हुआ हथियार, रिकॉर्ड जानकर चौक जाएंगे

punjabkesari.in Friday, Apr 09, 2021 - 08:46 PM (IST)

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के डैनियल क्रिश्चियन इस बार बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली के लिए बड़ा फायदा कर सकते हैं। डैनियल को ट्वंटी-20 क्रिकेट में किस्मत का धनी माना जाता है। वह जिस भी ट्वंटी-20 लीग में खेलते हैं उसमें अपनी टीम को खिताब दिला देते हैं। 37 साल के डैनियल ने सबसे पहले इसकी शुरूआत इंगलैंड के टी-20 कप से की थी। 2010 में हुए टूर्नामेंट में उन्होंने अपनी हैम्पशायर को जितवाया था। इस बार वह आर.सी.बी. टीम में हैं। हो सकता है कि बेंगलुरु इस सीजन मे दावेदार बनकर उभरे।


डैनियल क्रिश्चियन के खिताब


हैम्पशायर (इंगलैंड टी-20 कप, 2010)
साऊथ ऑस्ट्रेलिया (बिग बैश, 2011)
ब्रिसबेन हीट (बीबीएल 2, 2013)
नॉट्स आऊटलॉ (टी-20 ब्लास्ट, 2017)
त्रिनबागो नाइट राइडर्स (सी.पी.एल. 2017)
जोजी स्टार्स (एस.ए. सुपर लीग 2018)
मेलबर्न रेनेगेदास (बीबीएल 8, 2019)
नॉट्स आऊटलॉ (टी-20 ब्लास्ट, 2020)
सिडनी सिक्सर्स (बीबीएल 10, 2021)

डैनियल क्रिश्चियन का करियर
फस्र्ट क्लास : मैच 83, रन 3783, 131 सर्वश्रेष्ठ, 163 विकेट
लिस्ट ए : मैच 119, रन 2844, 117 सर्वश्रेष्ठ, 107 विकेट
टी-20 : मैच 347, रन 5171, 140 सर्वश्रेष्ठ, 259 विकेट

बता दें कि डैनियल 2013 में भी रॉयल चेलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेले थे। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स टीम में भी वह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उनके नाम पर आई.पी.एल. के 41 मैचों में 446 रन के अलावा  34 विकेट भी दर्ज हैं।

Content Writer

Jasmeet