भारत का पहला स्टेडियम जहां लगे 10 दोहरे शतक, जानें किस खिलाड़ी ने कब लगाई थी डबल सेंचुरी

punjabkesari.in Monday, Feb 08, 2021 - 12:41 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : चेन्नई के भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चार मैचों की टेस्ट सीरीज में एमए चिदंबरम स्टेडियम के नाम एक बड़ा रिकाॅर्ड दर्ज हो गया है।  इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने पहली इनिंग में भारत के खिलाफ दोहरा शतक ठोका था जिस कारण टीम ने 578 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। रूट के दोहरे शतक के साथ ही एमए चिदंबरम स्टेडियम भारत का पहला ऐसा स्टेडियम बन गया है जहां 10 दोहरे शतक लगे हैं। 

एमए चिदंबरम स्टेडियम में पहली बार पूर्व भारतीय क्रिकेटर गुंडप्पा विश्वनाथ ने दोहरा शतक लगाया था। विश्वनाथ के साथ ही सुनील गावस्कर, वीरेंद्र सहवाग और महान विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी भी इस मैदान पर दोहरा शतक ठोक चुके हैं। एमए चिदंबरम स्टेडियम में शतक लगाने वाले खिलाड़ी - 

गुंडप्पा विश्वनाथ, भारत, 1982 
सुनील गावस्कर, भारत, 1983 
माइक गैटिंग, इंग्लैंड, 1985 
एंडी फ्लावर, इंग्लैंड, 1985 
डीन जोन्स, ऑस्ट्रेलिया, 1986 
मैथ्यू हेडन, ऑस्ट्रेलिया, 2001 
वीरेंद्र सहवाग, भारत, 2008 
महेंद्र सिंह धोनी, भारत, 20013 
करूण नायर, भारत, 2016 
जो रूट, इंग्लैंड, 2021 

मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने पहली पारी में 578 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम चेतेश्वर पुजारा (73), ऋषभ पंत (91) और वाशिंगटन सुंदर (नाबाद 85) की बदौलत 337 रन बनाने में कामयाब रही। हालांकि पहली पारी में भारत ने स्कोर कम ही बनाया जिस कारण इंग्लैंड को 241 रन की बढ़त मिल गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News