मदप्पा पुरूष वर्ग में आगे, अवनि ने संयुक्त बढ़त बनाई

punjabkesari.in Wednesday, Apr 27, 2022 - 08:59 PM (IST)

बेंगलुरू : विराज मदप्पा ने बुधवार को यहां दूसरे दौर में चार अंडर 68 का कार्ड खेलने के बाद एशियाई खेलों के गोल्फ ट्रायल्स के पुरूष वर्ग में 4 शॉट की एकल बढ़त हासिल की जबकि महिला वर्ग में अवनि प्रशांत ने 8 अंडर 64 के कार्ड से जाहन्वी बक्शी के साथ संयुक्त बढ़त बनाई। पुरूष वर्ग के लिए उपलब्ध दो स्थानों में 16 गोल्फर एक दूसरे को पछाडऩे में जुटे हैं जबकि 11 महिला गोल्फर एक स्थान के लिए मशक्कत कर रही हैं।

चीन के हांगझोऊ में इस साल के अंत में होने वाले एशियाई खेलों के लिए पुरूषों में अनिर्बान लाहिड़ी और शुभंकर शर्मा तथा महिलाओं में अदिति अशोक और त्वेसा मलिक का चयन उनकी विश्व रैंकिंग के आधार पर पहले ही हो चुका है। अवनि और जाहन्वी का दो दौर में कुल स्कोर छह अंडर 138 का है। करणदीप कोचर लगातार दूसरा 69 का कार्ड खेलने के बाद मदप्पा के बाद युवराज सिंह संधू के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News