मैड्रिड ओपन : वालेजो ने दिमित्रोव को चौंकाया, सितसिपास बाल-बाल बचे
punjabkesari.in Friday, Apr 24, 2026 - 06:35 PM (IST)
मैड्रिड : पैराग्वे के क्वालिफायर अडोल्फो डेनियल वालेजो ने गुरुवार को मैड्रिड ओपन में अपने एटीपी मास्टर्स 1000 डेब्यू पर जीत हासिल की। उन्होंने पूर्व वर्ल्ड नंबर 3 ग्रिगोर दिमित्रोव को 6-4, 6-4 से हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई। 21 साल के वालेजो मास्टर्स 1000 में मैच जीतने वाले पैराग्वे के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी हैं। 1990 में इस सीरीज की शुरुआत के बाद से, वह रामोन डेलगाडो के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने हैं। वालेजो का अगला मुकाबला लर्नर टिएन से होगा।
वालेजो ने जीत के बाद कहा, 'यह अविश्वसनीय है। यह किसी फिल्म जैसा लग रहा है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्या हो रहा है। मैं (दिमित्रोव) को और उनके सभी हाइलाइट्स को देखा करता था। आज उन्होंने मेरे खिलाफ जितने भी पॉइंट्स बनाए, उन्हें मैं टीवी पर देखा करता था। अब उनके खिलाफ खेलना,‘वाह‘। मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्या हो रहा है, लेकिन मैं बस इसका मज़ा लेने की कोशिश कर रहा हूं।'

