अर्शदीप सिंह का जादुई स्पैल, एक ओवर में चटकाए 3 विकेट, द. अफ्रीका गिरा औधे मुंह

punjabkesari.in Wednesday, Sep 28, 2022 - 07:42 PM (IST)

खेल डैस्क : पंजाब के अर्शदीप सिंह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तिरुवनंतपुरम के मैदान पर खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में एक ही ओवर में 3 विकेट निकालकर गद्दर मचा दिया। एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ अहम मैच में आसान कैच छोडऩे के बाद से अर्शदीप की सोशल मीडिया पर खूब निंदा हो रही थी। लेकिन जैसे ही दक्षिण अफ्रीका को वह एक ही ओवर में औधे मुंह ले आए, पूरा सोशल मीडिया उनकी तारीफ में गूंज उठा। देखें वीडियो-

 

अर्शदीप ने सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका के खतरनाक बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक को बोल्ड किया। इसी ओवर की 5वीं गेंद पर वह रोसो को पंत के हाथों कैच आऊट करवाने में सफल रहे। ओवर की आखिरी गेंद पर डेविड मिलर को बोल्ड कर उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की हालत पतली कर दी। दक्षिण अफ्रीका तीसरे ओवर तक 5 विकेट गंवा चुका था। इससे पहले उनकी ऐसी हालत 2007 में पोर्ट एलिजाबेथ के मैदान पर विंडीज टीम के खिलाफ हुई थी। जब उन्होंने 10 रन पर 5 विकेट गंवा लिए थे।

फैंस ने की तारीफ
 

Content Writer

Jasmeet