फ्लाइट में फैंस से बचने के लिए धोनी ने अपनाया नया रास्ता
punjabkesari.in Tuesday, Nov 14, 2017 - 08:35 AM (IST)
नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ककी फैंस फॉलिंग बहुत ज्यादा है, अक्सर ही फैंस इनकी एक झलक पाने के लिए हमेशा बेताब रहते है। ऐसे में इनका आम आदमी की तरह सफर कर पाना काफी मुश्किल हो जाता है, लेकिन इस दौरान फैंस से बचने के लिए धोनी ने एक नया रास्ता अपनाया।
हाल ही में धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ वीडियो अपलोड किया, जिसमें धोनी फ्लाइट में सफर करने के लिए जा रहे है, उन्होंने अपने फैंस से बचने के लिए अपना चेहरा ढका हुआ है और लोग उन्हें नोटिस कर रहे है। इसके अलावा साक्षी ने एक और वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें धोनी चुपचाप खड़े है और साक्षी मजाकिए अंदाज में वीडियो बना रही कर रही है।
बता दें कि टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल कर श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने की तैयारियों में जुटी हुई है। ऐसे में धोनी अपने परिवार के साथ समय व्यतीत कर रहे है।