खुलासा : महेंद्र सिंह धोनी नहीं इस क्रिकेटर को कप्तान बनाना चाहती थी CSK

punjabkesari.in Saturday, Sep 12, 2020 - 04:44 PM (IST)

नई दिल्ली. तीन बार आईपीएल चैम्पियन बनी चेन्नई सुपर किंग्स कभी महेंद्र सिंह धोनी को कप्तान बनाने के बारे में सोच भी नहीं रही थी। सीएसके प्रबंधन से जुड़ा यह खुलासा हुआ है कि प्रबंधन ने सीएसके के कप्तान के लिए कभी धोनी को पहली पसंद नहीं माना बल्कि उनकी जगह वह वीरेंद्र सहवाग को कप्तान बनाना चाहते थे। टीम के पूर्व बल्लेबाज एस बद्रीनाथ ने यह खुलासा किया है। 


बद्रीनाथ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- टीम प्रबंधन शुरू से ही वीरेंद्र सहवाग को बतौर कप्तान देख रही थी। लेकिन सहवाग दिल्ली के साथ जुड़े रहे क्योंकि वह उनकी घरेलू टीम थी। आईपीएल की शुरुआत में ही आफर मिलने पर सहवाग ने खुद कहा था कि वह दिल्ली में पले हैं और उनका उस जगह से लगाव है। इसके बाद धोनी का नाम सामने आया क्योंकि धोनी टीम इंडिया को एक साल पहले ही टी-20 वल्र्ड कप दिला चुके थे।

बता दें कि 2008 आईपीएल के ऑक्शन में महेंद्र सिंह धोनी को सबसे ज्यादा चेन्नई ने छह करोड़ रुपए देकर खरीदा था। अब धोनी अपनी मेहनत से इस टीम को कहां से कहां लेकर चले गए हैं। वह खुद ही चेन्नई को अपना घर बताते हैं। धोनी बीती 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। अब उनसे आईपीएल में फिर से खिताब जीतने की फैंस उम्मीदें लगा रहे हैं।

Jasmeet