धोनी ने अपने नाम किए 4 खास रिकॉर्ड

punjabkesari.in Sunday, Dec 10, 2017 - 05:09 PM (IST)

नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ धर्मशाला वनडे में टीम इंडिया की खराब बल्लेबाजी के बावजूद महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर से पारी को संभालते हुए 65 रन बनाए। इसके साथ ही धोनी ने ये 4 खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं। 

1. धोनी 2017 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज
महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2017 में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे  भारतीय बल्लेबाज बन गए है। इन्होंने इस साल में 27 मैचों की 21 पारियों में 65.8 की औसत में 781 रन बनाए। इससे लिस्ट में सबसे पहला नाम विराट कोहली का है, जिन्होंने 26 मैचों में 26 पारियों में 76.84 की औसत पर 1460 रन बनाए । दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा जिन्होंने 19 मैचों में 19 पारियों में 63.41की औसत में 1078 रन बनाए, तीसरे नंबर पर शिखर धवन है, जिन्होंने 20 मैचों में 20 पारियों में 41.68 की औसत में 792 रन बनाए। इस लिस्ट में चौथा स्थान धोनी की है। 

2. इस रिकॉर्ड के साथ दुनिया के दूसरे विकेटकीपर बने धोनी 
16,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले दुनिया के 27 वें बल्लेबाज और दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। उनके पहले श्रीलंका के कुमार संगकारा यह रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। संगकारा ने 28016 रन बना चुके है, धोेनी ने अबतक 16048 रन बना लिए है, जिसमें 16 शतक और 101 अर्धशतक बनाएं। धोनी ने अपनी 483वीं पारी में ये रिकॉर्ड मुकम्मल किया है। 

3. 16,000 रन बनाने वाले 6वें भारतीय बल्लेबाज बने धोनी 
धोनी ने नुवान प्रदीप की गेंद पर चौका लगाते हुए ये रिकॉर्ड मुकम्मल किया। इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने के लिए उन्हें सिर्फ 17 रनों की जरुरत थी। ऐसा कारनामा करने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से धोनी 6वें बल्लेबाज हैं। उनके पहले यह कारनामा सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली अपने नाम कर चुके हैं।

4. पारी में सबसे ज्यादा रनों का योगदान 
धोनी ने भारत के 112 रनों में से 65 रन खुद बनाए। इस हिसाब से भारतीय पारी में उनका योगदान 58.03 प्रतिशत रहा। जोकि एक रिकॉर्ड है। इससे पहले भारत की तरफ से एक पारी में सबसे ज्यादा प्रतिशत रन बनाने का रिकॉर्ड वरेंद्र सहवाग के नाम था। उन्होंने 2003 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के 200/9 रनों में से अकेले ही 112 रन बनाए थे। इससे मैच के कुल स्कोर में उनका प्रतिशत 56 प्रतिशत रहा था।