महेंद्र सिंह धोनी दिखे JSCA स्टेडियम में, दोस्त को दिए बल्लेबाजी के टिप्स, Video

punjabkesari.in Sunday, Nov 24, 2019 - 08:42 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) चाहे इन दिनों भारतीय टीम (Team India) का हिस्सा नहीं है। हालांकि ऐसा बिलकुल नहीं है कि वह क्रिकेट से भी दूर हैं। इस ताजा उदाहरण झारखंड राज्य क्रिकेट संघ स्टेडियम में देखने को मिला, जहां महेंद्र सिंह धोनी ने दोस्त को क्रिकेट के टिप्स देते हुए नजर आए। महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्ड कप 2019 (World Cup 2019) के बाद से ही भारतीय टीम द्वारा खेली गई किसी सीरीज का हिस्सा नहीं रहे हैं। 

महेंद्र सिंह धोनी के फैन ने बनाई वीडियो 

महेंद्र सिंह धोनी के एक फैन पेज द्वारा माही की वीडियो डाली गई है जिसमें वह जेएससीए स्टेडियम (JSCA Stadium) में अपने दोस्त के साथ बातचीत करते हुए नजर आए। इस दौरान धोनी के हाव-भाव से ऐसा लग रहा था कि वह क्रिकेट पर टिप्स दे रहे हैं। धोनी की इस वीडियो के सामने आने के बाद उनके फैंस ने मिस करने की बात भी कही है। 

महेंद्र सिंह धोनी युवा खिलाड़ियों को देते रहते टिप्स

गौर हो कि महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से जुड़े ज्ञान को अन्य के साथ साझा करते रहते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दौरान भी धोनी अपनी टीम सहित दूसरी टीम के युवा खिलाड़ियों को भी क्रिकेट से जुड़े टिप्स देते रहते थे और उनके सुझाव अकसर युवा खिलाड़ियों के काम आते हैं। फिलहाल जहां तक धोनी की वापसी का सवाल है तो इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है कि किसी सीरीज में भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे। 

Sanjeev