वीडियो : महेंद्र सिंह धोनी ने दिखाया पुराना रंग, जड़ा 102 मीटर लंबा छक्का

punjabkesari.in Tuesday, Oct 13, 2020 - 10:12 PM (IST)

नई दिल्ली : चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दुबई के मैदान पर खेले गए मैच में अपने पुराने रंग में दिखे। 13 गेंदों में 21 रन की अपनी संक्षिप्त पारी के दौरान धोनी के बल्ले से 102 मीटर लंबा छक्का निकला। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ हुई। फैंस ने लिखा- धोनी अपने पुराने रंग में हैं। उन्हें ऐसा खेलता देखना अच्छा लगता है। देखें वीडियो-


बता दें कि इसी बड़ी हिट के साथ धोनी ने आईपीएल में अपने 215 सिक्स भी पूरे कर लिए। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने की सूची में तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। पहले पर 326 छक्कों के साथ क्रिस गेल  और डीविलियर्स 225 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। धोनी का इस सीजन में प्रदर्शन मिला जुला रहा है। वह आठ मैचों में 33 की औसत से 133 रन ही बना पाए हैं। जबकि उनके बल्ले से छह ही छक्के निकले हैं।

धोनी के सुपर फैंस ने किया ट्विट-

Jasmeet