महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया से जुड़ेंगे, टी-20 विश्व कप के लिए मिली अहम जिम्मेदारी

punjabkesari.in Wednesday, Sep 08, 2021 - 09:35 PM (IST)

जालन्धर : टी-20 विश्व कप के लिए बीसीसीआई ने तैयारी पकड़ ली है। खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करें इसलिए बीसीसीआई ने महेंद्र सिंह धोनी को बतौर मेंटोर टीम के साथ जोड़ लिया है। धोनी भारत को आई.सी.सी. के तीनों फॉर्मेट जितवाने वाले इकलौते कप्तान हैं। धोनी की कप्तानी में ही भारतीय टीम ने पहला टी-20 विश्व कप जीता था। बीसीसीआई को उम्मीद है कि धोनी का ट्वंटी-20 क्रिकेट का अनुभव टीम इंडिया के लिए काम आ सकता है। बहरहाल, टीम की कप्तानी विराट कोहली करेंगे। टीम में ईशान किशन को भी जगह दी गई है जोकि तीसरे ओपनर की भूमिका में आ सकते हैं। 

यह टीम
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (वीसी), केएल राहुल,  सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी।
स्टैंडबाय खिलाड़ी- श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर।

यह हो गए बाहर
शिखर धवन : जगह नहीं मिली। 
पृथ्वी शॉ : जगह नहीं मिली। 
युजी चहल : जगह नहीं मिली।

इन्होंने चौकाया
रविचंद्रन अश्विन : इंगलैंड दौरे पर गए अश्विन को अभी टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली है। लेकिन बीसीसीआई ने उनपर भरोसा जताया है। यूएई के पिचों पर अश्विन बेहतरीन काम कर सकते हैं। 
वरुण चक्रवर्ती : स्पिनर को टीम में युजी चहल की जगह मिली। आई.पी.एल. में अच्छा प्रदर्शन रहा है।
अक्षर पटेल : अक्षर चोटिल है इसी कारण आई.पी.एल. के दूसरे सत्र में खेलना संदिग्ध है। वह बगैर कोई मैच खेले ही विश्व कप में खेलेंगे।
शार्दुल ठाकुर : इंगलैंड दौरे पर ओवल के मैदान पर खेले गए चौथे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन का शार्दुल को ईनाम मिला है। वह बल्लेबाजी ऑलराऊंडर की भूमिका निभाएंगे जिससे हार्दिक का भार कम होगा।

टी-20 विश्व कप 2021 के लिए भारतीय टीम
24 अक्टूबर 2021 : भारत बनाम पाकिस्तान, शाम 7:30 बजे, दुबई
31 अक्टूबर 2021 : भारत बनाम न्यूजीलैंड, शाम 7:30 बजे, दुबई
3 नवंबर 2021 : भारत बनाम अफगानिस्तान, शाम 7:30 बजे, अबू धाबी
5 नवंबर 2021 : भारत बनाम बी-1, शाम 7:30 बजे, दुबई
8 नवंबर 2021 भारत बनाम ए-2, शाम 7:30 बजे दुबई

Content Writer

Jasmeet