एम.एस. धोनी बायोपिक पर अगली फिल्म बनेगी या नहीं, माही के मैनेजर ने कही अहम बात

punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2020 - 01:23 PM (IST)

नई दिल्ली : कुछ समय पहले चर्चा निकली थी कि महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी बायोपिक का अगला पार्ट आ सकता है। इसके लिए खुद धोनी के मैनेजर अरुण पांडे ने दूसरी बायोपिक की संभावनाओं को स्वीकारा था। लेकिन अब सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सारी संभावनाएं दरकिनार हो गई हैं। 

Mahi's manager clear the air on MS Dhoni Movie next part

धोनी के मैनेजर और फिल्म के को प्रोड्यूसर अरुण पांडे का कहना है कि पहली बायोपिक में धोनी की विश्व कप जीत तक की ही कहानी दिखाई गई थी। इसके बाद धोनी की जिंदगी में कई अहम पड़ाव आए। हमारी योजना थी कि इसका दूसरा पार्ट भी बनाया जाए जिसमें धोनी की जिंदगी से जुड़े कुछ राज खोले जाने थे। हम इस तरफ धीरे-धीरे बढ़ भी रहे थे लेकिन आज जैसी स्थिति (सुशांत का सुसाइड करना) है इसका कोई मतलब नहीं रह जाता।

Mahi's manager clear the air on MS Dhoni Movie next part

वहीं, सुशांत के बारे में बात करते हुए अरुण पांडे ने कहा कि वह बेहद विनम्र इंसान था। उसकी मौत की खबर ने मुझे चौका दिया। मेरे पास शब्द नहीं है। हम फिल्म की शूटिंग के दौरान करीब 100 दिन तक साथ रहे थे। इस समय के दौरान हमारा रिश्ता काफी मजबूत हो गया था। 

पहली फिल्म में ही निभाया था क्रिकेटर का रोल

Mahi's manager clear the air on MS Dhoni Movie next part

सुशांत सिंह राजपूत ने 2013 में काई पो छे फिल्म के जरिए एंट्री ली थी। अपनी पहली ही फिल्म में सुशांत ने एक क्रिकेटर का किरदार निभाया था जो खेल में पॉलीटिक्स का शिकार होने के चलते आगे नहीं बढ़ पाता। आखिर यह क्रिकेटर एक बच्चे (अली) को कोचिंग देता है। फिल्म में अली का किरदार दिग्विजय देखमुख ने निभाया था जिसे पिछले साल ही आईपीएल बोली में मुंबई इंडियंस ने खरीदा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News