मैराज अहमद खान, रैजा ढिल्लों को निशानेबाजी में स्वर्ण

punjabkesari.in Sunday, Jul 31, 2022 - 09:45 PM (IST)

नई दिल्ली : दो बार के ओलिम्पियन मैराज अहमद खान और रैजा ढिल्लों ने पहली दिग्विजय सिंह स्मृति निशानेबाजी चैम्पियनशिप (शॉटगन) में क्रमश: पुरूष और महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जीते।
मैराज ने क्वालीफिकेशन में 115 का स्कोर कर छठा स्थान हासिल किया। शीर्ष 8 निशानेबाज सेमीफाइनल में पहुंचे थे। उन्होंने सेमीफाइनल और फाइनल दोनों जीते। मध्यप्रदेश के अर्जुन ठाकुर को रजत और पंजाब के गुरजोत सिंह को कांस्य पदक मिला।
महिला वर्ग में ढिल्लों क्वालीफिकेशन में पांचवें स्थान पर रही थी। पदक के मुकाबले में उन्होंने गनीमत सेखों को हराया। राजस्थान की दर्शना राठौड़ को कांस्य पदक मिला। ढिल्लों ने पंजाब की परीनाज धालीवाल को हराकर जूनियर महिला स्कीट स्पर्धा भी जीती।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News